Winter diet plan: अगर आप चाहते है कि इस बार पूरी सर्दी बिना बीमार पड़े आराम से निकल जाए तो अभी से खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी है. ठंड बढ़ते ही सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं आम हो जाती है. खासकर बुजुर्गों, बच्चों और हार्ट व ब्लड प्रेशर के मरीजों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए. आयुर्वेदिक चिकित्सालय के डॉक्टर हर्ष के अनुसार सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म और मजबूत रखना बेहद जरूरी है. इसके लिए रोजाना तिल के तेल में सेंधा नमक मिलाकर छाती की हल्की मालिश करना फायदेमंद होता है. खाने में अदरक वाली चाय, च्यवनप्राश, काजू, बादाम, किशमिश और शिलाजीत शामिल करने से इम्युनिटी बढ़ती है और शरीर में गर्मी बनी रहती है. साथ ही रात में जुराब पहनकर सोना और सुबह नंगे फर्श से बचना भी सर्दी से बचाव में मदद करता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।