RRP Semiconductor Share: महज दो कर्मचारियों के दम पर चल रही एक छोटी सी कंपनी ने शेयर बाजार में ऐसा तहलका मचाया कि निवेशकों की आंखें फटी की फटी रह गईं. दुनिया की सबसे बड़ी स्टॉक मार्केट गेनर बनने में इसे दो साल से भी कम समय लगा. 15000 करोड़ रुपये की मार्केट कैप वाली कंपनी RRP सेमीकंडक्टर ने 17 दिसंबर तक सिर्फ 20 महीनों में 55000 परसेंट का रिटर्न देकर सबको चौंका दिया है. इसी के साथ यह दुनियाभर में 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा मार्केट वैल्यू वाली कंपनियों में सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाले स्टॉक में से एक बन गई है. शेयरों में आई तेजी ने सोशल मीडिया से लेकर ट्रेडिंग फोरम पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
.