दिमाग को तेज करने की रामबाण औषधि, बच्चों के लिए वरदान, तनाव से अनिद्रा तक में लाभकारी; जानिए फायदे

X

बच्चों के लिए वरदान है ये रामबाण औषधि, तनाव से अनिद्रा तक में लाभकारी

 

arw img

Benefits of Shankhpushpi: आयुर्वेद में शंखपुष्पी को मस्तिष्क को मजबूत करने वाली सबसे प्रभावी जड़ी-बूटियों में शामिल किया गया है. यह पौधा भारत के कई हिस्सों में पाया जाता है और उत्तर प्रदेश सहित आसपास के राज्यों में इसकी खेती बड़े पैमाने पर होती है. दिमागी ताकत बढ़ाने के साथ-साथ शंखपुष्पी कई अन्य बीमारियों में भी लाभकारी मानी जाती है. इसके औषधीय गुणों को लेकर लोकल 18 की टीम ने अलीगढ़ के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार से बातचीत की. डॉ. राजेश कुमार बताते है कि शंखपुष्पी मानसिक तनाव, अवसाद, अनिद्रा और पाचन समस्याओं में रामबाण मानी जाती है. यह भूख बढ़ाने और याददाश्त तेज करने में भी मददगार है. इसका सेवन चूर्ण या सिरप के रूप में किया जा सकता है. रोजाना 1 से 1.5 ग्राम चूर्ण दूध या पानी के साथ लेने से अच्छे परिणाम मिलते है. यह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए सुरक्षित औषधि है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

बच्चों के लिए वरदान है ये रामबाण औषधि, तनाव से अनिद्रा तक में लाभकारी

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *