Last Updated:
Peanut Shell Face and Skin Care Remedy : सर्दियों की ठंडी हवा में स्किन की परेशानियां बढ़ जाती हैं. होंठ फटने लगते हैं, एड़ियां ड्राई और हार्ड हो जाती हैं, और स्किन की नमी धीरे-धीरे खत्म हो जाती है. ऐसे में महंगे क्रीम अक्सर काम नहीं आते, लेकिन घर में मौजूद देसी नुस्खे स्किन के लिए ज्यादा असरदार साबित हो सकते हैं.
सर्दियों की ठंडी हवा में स्किन की परेशानियां बढ़ जाती हैं. होंठ फटने लगते हैं, एड़ियां ड्राई और हार्ड हो जाती हैं, और स्किन की नमी धीरे-धीरे खत्म हो जाती है. ऐसे में महंगे क्रीम अक्सर काम नहीं आते, लेकिन घर में मौजूद देसी नुस्खे स्किन के लिए ज्यादा असरदार साबित हो सकते हैं.

हम अक्सर मूंगफली खाते समय इसके छिलके फेंक देते हैं, लेकिन ये छिलके स्किन और सेहत दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इनमें ऐसे नेचुरल तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को पोषण देते हैं और इसे मुलायम और हेल्दी बनाने में मदद करते हैं.

मूंगफली के छिलकों में हेल्दी फैट्स और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो स्किन को गहराई से नमी प्रदान करते हैं. ये तत्व रूखे होंठ और फटी एड़ियों के लिए बेहद फायदेमंद हैं, क्योंकि इन्हें नियमित इस्तेमाल करने से स्किन की ड्राइनेस धीरे-धीरे कम होती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सबसे पहले मूंगफली के छिलकों को अच्छी तरह सुखाकर बारीक पीस लें. अब इसमें थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. यह पेस्ट रोजाना रात को फटी एड़ियों और रूखे होंठों पर लगाएं. कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगता है और नियमित उपयोग से स्किन मुलायम हो जाती है.

मूंगफली के छिलकों में रेस्वेराट्रोल और पॉलीफेनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. ये स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं, सूजन कम करते हैं और शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं. इसलिए मूंगफली के छिलके न सिर्फ बाहर बल्कि अंदर से भी स्किन के लिए फायदेमंद हैं.

मूंगफली की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसका इस्तेमाल शरीर को अंदर से गर्म रखता है. यह स्किन की ड्राइनेस कम करता है, नेचुरल चमक लाता है और ठंड का असर कम करता है. इसके अलावा डाइट में शामिल करने से शरीर में ऊर्जा भी बढ़ती है.

इस तरह अगर सर्दियों में एड़ियां फट रही हैं और होंठ रूखे हो गए हैं, तो मूंगफली के छिलके वाला ये पेस्ट आपके लिए जादू का काम करेगा. इसे रोज़ाना लगाइए और खुद देखिए कि स्किन कितनी मुलायम, हेल्दी और शाइनी हो जाती है, वो भी बिना किसी महंगे क्रीम के. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.