विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को भगवान महाकाल के दो भक्तों ने दो चांदी के मुकुट और दो जोड़ी नागकुंडल अर्पित किए हैं। वहीं, एक बुजुर्ग दानदाता ने 50 हजार रुपए की राशि का चेक दान स्वरूप दिया है। दान सामग्री प्राप्त होने के बाद मंदिर
.
मुंबई निवासी संजय ने पुजारी यश शर्मा की प्रेरणा से एक चांदी का मुकुट और दो नागकुण्डल अर्पित किए। इन आभूषणों का कुल वजन 2341.800 ग्राम है। मुंबई के ही एक अन्य भक्त राजेन्द्र मथुरा सिंह ने भी एक चांदी का मुकुट और दो नागकुण्डल भगवान को भेंट किए। इनका कुल वजन 1970.200 ग्राम था।
इसके अलावा, मुंबई के 90 वर्षीय कानूभाई पुरुषोत्तम मर्चेंट ने अपनी पेंशन राशि से मंदिर को 50 हजार रुपए का चेक दान किया। कानूभाई पहले उज्जैन में ही रहते थे। उन्होंने यह चेक मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल को सौंपा।
दानदाताओं को दी गई रसीद
मंदिर समिति के कोठार प्रभारी मनीष पांचाल ने बताया कि दान प्राप्त करने के बाद सभी दानदाताओं को रसीद दी गई और भगवान का प्रसाद देकर उनका सम्मान किया गया। श्रावण महीने में देशभर से भक्त महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे हैं। भक्त अपनी मनोकामना पूरी होने पर भगवान को आभूषण और नगद राशि का दान करते हैं।

.