Health Tips: विंध्य क्षेत्र में कई ऐसे औषधीय पौधे पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इन्हीं में से एक है मकोय, जिसे बघेली भाषा में भटकटैया के नाम से भी जाना जाता है. यह पौधा पथरीली और बंजर जमीन पर आसानी से उग जाता है और आयुर्वेद में कंटकारी नाम से प्रसिद्ध है. डॉ सौरभ परौहा के अनुसार, भटकटैया का काढ़ा खांसी, अस्थमा, बुखार और शरीर दर्द में राहत देने में कारगर है. इसके सेवन से शरीर की गर्मी संतुलित होती है और बलगम की समस्या भी खत्म होती है. यह पौधा पेट दर्द, गैस और अपच जैसी समस्याओं में भी राहत देता है. दांत दर्द होने पर इसके बीजों का धुआं या काढ़ा बनाकर कुल्ला करने से तुरंत आराम मिलता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.