Amarbel Benefits: मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र के पेड़ों पर लिपटी पीली-हरी अमरबेल आसानी से नजर आ जाती है. दिखने में भले यह परजीवी पौधा हो, लेकिन आयुर्वेद में इसे बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. आयुष चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. सौरभ परौहा ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि अमरबेल का सबसे अधिक इस्तेमाल बालों की देखभाल में होता है. अमरबेल सिर्फ बालों तक सीमित नहीं है, बल्कि पेट, लिवर और तनाव से जुड़ी समस्याओं में भी पारंपरिक रूप से इसका उपयोग किया जाता है. इसका काढ़ा बनाकर पिया जाता है या 5 से 10 ग्राम पाउडर सुबह शाम उपयोग करने की सलाह दी जाती है. यह पाचन में सुधार, हेल्दी लिवर और मानसिक शांति में मददगार माना जाता है. कई लोग इसे तनाव, एंजाइटी और बेचैनी में भी कारगर बताते हैं. अमरबेल को इम्यूनिटी बूस्टर माना गया है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।