पूर्व सांसद नकुलनाथ सोमवार (आज) को दो दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 11 बजे विशेष विमान से इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर उतरेंगे।
.
हवाई पट्टी से वे सीधे पांढुर्ना के लिए रवाना होंगे। यहां दोपहर 12 बजे वे किसान आंदोलन और रैली में शामिल होकर सरकार को घेरेंगे।
शाम को करेंगे शोक मुलाकातें
किसान आंदोलन के बाद नकुलनाथ का कार्यक्रम शोक संवेदनाएं व्यक्त करने का है।
- दोपहर 4 बजे: वे क्रिकेटर मंगेश यादव के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद रमेश बोडखे के घर जाकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाएंगे।
- इसके बाद: पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रहे स्व. पूनाराम बाविस्टाले के निवास (ग्राम देवी) पहुंचकर परिजनों से मिलेंगे।
- शाम 6 बजे: वे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के निवास पहुंचेंगे और शोक संतप्त परिवार से भेंट करेंगे।
मंगलवार को दिल्ली रवाना होंगे
दौरे के दूसरे दिन यानी 23 दिसंबर को नकुलनाथ जिले में आयोजित कांग्रेस के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।