22 से 28 दिसंबर, धन लाभ और तरक्की वाला हफ्ता: धनु, मकर और कर्क राशि वालों को धन लाभ होगा, कुंभ राशि वालों तरक्की के मौके मिलेंगे

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (22 To 28 December 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

22 से 28 दिसंबर तक चंद्रमा धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों में रहेगा। इन राशियों में रहते हुए चंद्रमा पर सूर्य, मंगल, गुरु, शुक्र, शनि और राहु-केतु का असर पड़ेगा। जिससे मेष, सिंह और मिथुन राशि के लोगों की पदोन्नति के योग हैं। इनकम के नए सोर्स भी बनेंगे। इस हफ्ते वृष, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी या गोल्ड में निवेश करना दूना फायदा देने वाला साबित होगा।

धनु, मकर और कर्क राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और रुके कामों में भी तेजी आएगी। कुंभ राशि के लोगों को नौकरी में नई संभावनाएं और तरक्की के मौके मिलेंगे। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव- इस सप्ताह करियर में निवेश की योजना बनाना भविष्य में उम्मीद से ज्यादा फायदा देने वाला है। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मन मुताबिक कार्य संपन्न होंगे। विदेश में रह रहे परिजनों से शुभ समाचार मिलने से सुकून रहेगा। निवेश संबंधी जानकारी हासिल करना आपके लिए मुनाफे का सौदा साबित होगा। नेगेटिव- रुपए पैसे से जुड़ी समस्याएं कुछ तनाव पैदा कर सकती हैं इसलिए धैर्य रखें। विवादित मामलों में बहस करने से बचें। दूसरों का मान सम्मान करना जरूरी है अन्यथा छवि खराब हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें।

व्यवसाय- व्यवसाय में मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे और थकान का अनुभव नहीं होगा। मीडिया और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को बड़ा पुरस्कार मिल सकता है। सरकारी मामलों में रिस्क न लें। लव- जीवनसाथी के साथ पारिवारिक मामलों पर विवाद से बचें और शांति से समाधान निकालें। मित्रों से मुलाकात मन को प्रफुल्लित करेगी। स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की समस्या हो सकती है। खानपान में सावधानी बरतें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

वृष- पॉजिटिव- इस सप्ताह प्रॉपर्टी और गोल्ड में निवेश करना आपके लिए दूना फायदा दिलाने वाला साबित होगा। युवाओं को करियर से संबंधित कोई बड़ी खुशखबरी या नौकरी का ऑफर मिल सकता है। घर के सदस्यों की खुशी के लिए किया गया खर्च भविष्य में सुखद परिणाम देगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होने से निवेश की नई योजनाएं सफल रहेंगी। नेगेटिव- व्यवहार में लचीलापन लाएं अन्यथा अत्यधिक अनुशासन दूसरों के लिए समस्या बन सकता है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को पेपर वर्क में बाधा आ सकती है। कागजी कार्रवाई को सावधानी से पूरा करें।

व्यवसाय- कर्मचारियों की वजह से कार्यस्थल पर परेशानी हो सकती है इसलिए आंतरिक व्यवस्था में बदलाव लाएं। वास्तु नियमों का पालन करना लाभकारी रहेगा। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज खुद ही संभालें। लव- परिवार के सहयोग से घर में उत्तम व्यवस्था रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए परिजनों की स्वीकृति मिल सकती है। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही न करें। आहार और व्यवहार संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन- पॉजिटिव- इस सप्ताह महिलाओं को अपनी योग्यता और कार्य क्षमता से करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। वरिष्ठ लोगों से विचार विमर्श करना निवेश के मामलों में लाभदायक रहेगा। ग्रह स्थिति संतोषजनक होने से रुके हुए आर्थिक कार्य पूरे होंगे। कम मेहनत में ज्यादा लाभ मिलने की स्थितियां बन रही हैं। नेगेटिव- यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा खुद करें। मित्र की आर्थिक सहायता करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। विद्यार्थियों को नकारात्मक संगति से दूरी बनाकर रखनी चाहिए ताकि करियर प्रभावित न हो।

व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ नया करने का प्रयास सफल रहेगा। फाइनेंस संबंधी मामलों में खुद के निर्णय पर भरोसा करें। प्रॉपर्टी के व्यवसाय में उम्मीद से ज्यादा फायदा होने के योग हैं। लव- दांपत्य संबंध सुखद और मधुर रहेंगे। युवाओं की मित्रता प्रेम संबंधों में बदल सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों से तनाव और थकान हो सकती है। व्यक्तित्व निखारने पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

कर्क- पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपको करियर में उन्नति के शुभ अवसर प्रदान कर रही है। प्रॉपर्टी संबंधी खरीद फरोख्त के रुके हुए कार्य संपन्न होंगे जिससे बड़ा आर्थिक लाभ होगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात व्यापारिक विजन को बेहतर बनाएगी। रुकी हुई पेमेंट मिलने से निवेश की नई योजनाएं सफल होंगी। नेगेटिव- विपरीत परिस्थितियों में धैर्य न खोएं अन्यथा बना हुआ लक्ष्य आंखों से ओझल हो सकता है। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय नष्ट न करें। सचेत रहकर ही आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुरक्षित रख पाएंगे।

व्यवसाय- स्टाफ के बीच तालमेल बिठाने में दिक्कत आ सकती है। कामकाजी महिलाओं को परिवार और कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाना होगा। सरकारी कर्मचारियों को उनकी बेहतरीन कार्यप्रणाली के लिए सराहना मिलेगी। लव- जीवनसाथी के साथ घर की व्यवस्था पर सकारात्मक चर्चा होगी। प्रेम संबंधों में अपना कीमती समय व्यर्थ न करें। स्वास्थ्य- मानसिक स्वास्थ्य के लिए मेडिटेशन करें। नकारात्मक विचारों को अपनी दिनचर्या में स्थान न दें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह- पॉजिटिव- इस सप्ताह नई योजनाओं पर कार्य करने से आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में बड़ी सफलता मिलेगी। आपका बोलचाल का लहजा करियर में तरक्की के नए द्वार खोलेगा। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे और उन्हें पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आय के नए स्रोत बनने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- नकारात्मक परिस्थितियों में विनम्रता से पेश आएं। पारिवारिक संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप खटास पैदा कर सकता है। विवेक से काम लें और बच्चों के साथ समय व्यतीत करना न भूलें।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी और नई प्लानिंग के लिए समय उत्तम है। इंपोर्ट एक्सपोर्ट के बिजनेस में जल्दबाजी न करें। नौकरी में अधिकारियों के प्रोत्साहन से काम करने का उत्साह बढ़ेगा। लव- वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव बढ़ सकता है। बेहतर होगा कि घर के मामले आपस में बैठकर ही सुलझाएं। स्वास्थ्य- सुस्ती और थकान महसूस हो सकती है। हाइजीनिक रहें और संक्रमण होने पर तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या- पॉजिटिव- इस सप्ताह की गई विशेष मेहनत आपको करियर में भरपूर परिणाम और दूना फायदा दिलाएगी। पुराना उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा। दिमाग से लिए गए निर्णय व्यापारिक सौदों में मुनाफा बढ़ाएंगे। निवेश के लिए समय बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। नेगेटिव- जज्बातों पर काबू रखें और भावनाओं में बहकर कोई गैर जिम्मेदाराना बात न करें। दूसरों की मदद के साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक प्रयास करने की जरूरत है।

व्यवसाय- लापरवाही से कोई बड़ा ऑर्डर निरस्त हो सकता है इसलिए सतर्क रहें। इनकम टैक्स या सरकारी झंझट खड़े हो सकते हैं। अधिकारियों से न उलझें और किसी अनुभवी राजनीतिज्ञ की मदद लें। लव- दांपत्य संबंधों में एक दूसरे का सम्मान करें। युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों की ओर अग्रसर होगी। स्वास्थ्य- तनाव और मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अभी थोड़ा प्रतिकूल है। भाग्यशाली रंग- सलेटी, भाग्यशाली अंक- 9

तुला- पॉजिटिव- इस सप्ताह करियर में मिलने वाली बड़ी सफलता आपकी सारी थकान दूर कर देगी। अनुभवी लोगों के साथ समय बिताने से व्यापार में कुछ नया और लाभदायक सीखने को मिलेगा। नए दायित्वों को निभाने से आपकी पदोन्नति और मान सम्मान में बढ़ोतरी होने के प्रबल संकेत हैं। नेगेटिव- अत्यधिक कार्यभार खुद पर न लें और व्यर्थ के वाद विवाद से बचें। किसी नजदीकी मित्र या भाई से संबंधों में खटास आ सकती है। शांति और सहजता बनाए रखना ही इस समय की मुख्य जरूरत है।

व्यवसाय- अटका हुआ महत्वपूर्ण कार्य किसी की मदद से हल होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित उचित डील होने की संभावना है। सरकारी नौकरी में अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाने में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। लव- दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा जिससे परिवार में मधुरता रहेगी। आपसी संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य- नजदीकी संबंधी के स्वास्थ्य में सुधार से चिंता दूर होगी। अपनी सेहत के प्रति भी सजग रहें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक- पॉजिटिव- रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे। स्थान परिवर्तन संबंधी योजना सफल होने से करियर को नई दिशा मिलेगी। आपके फैसले सर्वोपरि रहेंगे जिससे व्यापार में दूना फायदा होने के योग हैं। दूसरों की सलाह पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा। नेगेटिव- आलस्य की वजह से हाथ आई कोई बड़ी उपलब्धि निकल सकती है इसलिए फोकस रहें। किसी अशुभ सूचना से आत्मबल में कमी आ सकती है। उधार संबंधी लेनदेन अभी स्थगित रखें या बहुत सावधानी से करें।

व्यवसाय- कार्यप्रणाली में बदलाव लाने की जरूरत है। जनसंपर्क बढ़ाने से कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। नया कारोबार शुरू करने वालों को बेहतर ऑफर मिलेंगे जिससे भविष्य में बड़ी तरक्की संभव है। लव- बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप पारिवारिक जीवन में न होने दें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए शुभ रहेगा। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- इस सप्ताह संतान से जुड़ी शुभ सूचना और करियर में तरक्की से घर में खुशी का माहौल रहेगा। मुश्किल कामों को आसानी से निपटाने की आपकी क्षमता आपको पदोन्नति दिलाएगी। परिवार के साथ खर्च करना आपके मन को सुकून देगा और आर्थिक पक्ष भी संतुलित बना रहेगा। नेगेटिव- किसी की परेशानी का उपहास न करें अन्यथा संबंध बिगड़ सकते हैं। उधारी का मामला बिल्कुल न रखें और नकारात्मक लोगों से दूरी बनाएं। अपने कार्यों में व्यस्त रहना ही इस समय सबसे बेहतर विकल्प है।

व्यवसाय- कारोबार में रुके हुए मामलों में गति आएगी और सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। बैंक संबंधी गतिविधियों को समय पर पूरा करें। व्यापार में नई साझेदारी लाभप्रद साबित हो सकती है। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी की सलाह वरदान साबित होगी। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान से पेट बिगड़ सकता है। हल्का आहार लेने का प्रयास करें और दिनचर्या सुधारें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- यह अनुकूल समय करियर में नई योजनाएं बनाने और उन्हें लागू करने के लिए बहुत उचित है। रचनात्मक कार्यों में रुझान बढ़ेगा और निवेश से उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। मार्केट में फंसी हुई पेमेंट वसूल करने के लिए समय श्रेष्ठ है जिससे आर्थिक बोझ कम होगा। नेगेटिव- दिखावे के चक्कर में फिजूलखर्ची हो सकती है इसलिए बजट का ध्यान रखें। बड़ा झूठ बोलना भारी पड़ सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान दें अन्यथा परिणाम प्रभावित हो सकते हैं। वरिष्ठों की राय के बिना बदलाव न करें।

व्यवसाय- पूरी तरह बिजनेस पर फोकस रहें क्योंकि बेहतरीन संभावनाएं सामने आएंगी। सरकारी कर्मचारियों को कोई खास अथॉरिटी या जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे उनका प्रभाव और रुतबा बढ़ेगा। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें। स्वास्थ्य- जोखिम लेने से बचें और वाहन सावधानी से चलाएं। गिरने या चोट लगने की स्थिति बन सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ- पॉजिटिव- भाइयों के साथ चल रहे विवाद दूर होंगे और संबंधों में मधुरता आएगी। करियर में नई संभावनाएं बनेंगी और पदोन्नति के योग रहेंगे। शॉपिंग और सुख सुविधाओं पर खर्च करने से मन प्रसन्न रहेगा। समय आपके अनुकूल है और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नेगेटिव- एकाग्रता की कमी से बनते हुए काम बीच में रुक सकते हैं। मुश्किल स्थिति में परिवार की सलाह जरूर लें। खर्चों के प्रति अत्यधिक कंजूसी करना परिवार के लिए दिक्कतें पैदा कर सकता है। समय का सही प्रबंधन करें।

व्यवसाय- व्यावसायिक परिस्थितियां अभी यथावत रहेंगी इसलिए बदलाव की कोशिश न करें। धन संबंधी लेनदेन में बहुत सावधानी बरतें। नौकरी में नए अवसर मिलने से भविष्य में बड़ा आर्थिक लाभ संभव है। लव- घर परिवार का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम प्रसंगों में गलतफहमियां आ सकती हैं जिन्हें संवाद से सुलझाएं। स्वास्थ्य- इंफेक्शन और त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है। इलाज में लापरवाही न करें और आयुर्वेद अपनाएं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- जमीन जायदाद से संबंधित समस्या हल होने से बड़ी राहत मिलेगी। इन्वेस्टमेंट करने के लिए यह बिल्कुल सही समय है क्योंकि त्वरित निर्णय आपको दूना फायदा दिला सकते हैं। रुकी हुई पेमेंट हासिल होने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और व्यापारिक विस्तार होगा। नेगेटिव- व्यक्तिगत कार्यों को लेकर असमंजस रह सकता है। स्वार्थ की भावना आने से कुछ संबंधों में खटास आ सकती है इसलिए अपनी सोच को सकारात्मक रखें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहें अन्यथा करियर में बाधा आ सकती है।

व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित लिया गया कोई भी निर्णय बेहतरीन साबित होगा। घर से बाहर की गतिविधियों को पूरा करने में समय बीतेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति किसी भी गैरकानूनी काम से दूर रहें। लव- पति पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से यादें ताजा होंगी और मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है। प्रदूषण और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *