माखन चोर, गोवर्धन पूजा और बाल लीलाओं का मंचन – Vidisha News

भास्कर संवाददाता| मेहलुआ चौराहा

.

अशोकनगर रोड स्थित शिव मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। कथा व्यास पंडित सुखदेव महाराज मेनखेड़ी ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया।

उन्होंने माखन चोरी, गोवर्धन पूजा और बाल लीलाओं के प्रसंग सुनाए। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजन पर थिरके श्रद्धालु। उत्तर प्रदेश से आए कलाकारों ने माखन चोरी और गोवर्धन पूजन का मंचन किया।

कलाकारों की सजीव प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं की खूब तालियां बटोरीं। यह भागवत कथा मेहलुआ चौराहा के ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित की जा रही है। कथा का समापन 23 तारीख को और 24 तारीख को विशाल भंडारा होगा। परीक्षित की भूमिका निभा रहे गोपाल वैरागी ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पंडाल का विस्तार किया जाएगा।

कार्यक्रम के संरक्षक रमेश यादव ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य धर्म का प्रचार करना और समाज को एकता के सूत्र में बांधना है। यह भागवत कथा का दूसरा वर्ष है। कथा के समापन पर खुरई से आए अभिराज सिंह ठाकुर ने पूजा-अर्चना कर कथा व्यास से आशीर्वाद लिया।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *