क्या आपको भी सूखी त्वचा की समस्या है? तो नहाने से पहले शरीर पर ये तेल लगाना न भूलें, परेशानी हो जाएगी दूर!

Dry Skin Problem: अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा सूखी है, तो नहाने से पहले सरसों का तेल लगाना एक बेहतरीन घरेलू उपाय है. भारतीय परंपरा में सरसों का तेल सिर्फ खाने में ही नहीं, बल्कि स्किन केयर के लिए भी खूब इस्तेमाल होता है. ज्योतिष के अनुसार, शनि देव को प्रिय ये तेल त्वचा की चमक बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है. अब सवाल है कि आखिर, नहाने से पहले सरसों का तेल लगाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं? नहाने से पहले सरसों का तेल क्यों लगाना चाहिए? आइए जानते हैं-

नहाने से पहले कब और क्यों लगाएं सरसों तेल?

सरसों के तेल में विटामिन ई और जरूरी फैटी एसिड्स भरपूर होते हैं. ये त्वचा में गहराई तक जाकर नमी बनाए रखता है. सर्दियों में या बहुत सूखी त्वचा वालों को नहाने से आधा घंटा पहले पूरे शरीर पर ये तेल लगाकर मसाज करनी चाहिए, इससे त्वचा मुलायम हो जाती है.

सरसों तेल का कैसे करें इस्तेमाल

थोड़ा सा सरसों का तेल हल्का गुनगुना करके शरीर पर लगाएं और 10 से 15 मिनट तक मसाज करें. फिर गुनगुने पानी से नहा लें. जिस दिन सरसों का तेल लगाया हो, उस दिन ज्यादा साबुन का इस्तेमाल न करें, उसकी जगह बेसन या मूंग दाल का आटा इस्तेमाल कर सकते हैं. सरसों का तेल त्वचा के रोमछिद्रों को साफ कर टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है.

नहाने से पहले सरसों तेल लगाने के फायदे?

– तेल से मसाज करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है. इससे मसल्स का दर्द कम होता है और शरीर को ताजगी मिलती है.

– ज्योतिष के अनुसार, शरीर पर तेल लगाकर नहाने से मन का तनाव कम होता है और शांति मिलती है.

– सरसों का तेल नेचुरली बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने वाले गुण रखता है. ये त्वचा पर मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है और खुजली या छोटे-मोटे इन्फेक्शन से बचाता है.

– इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा को बचाते हैं. ये त्वचा की टैनिंग दूर कर नेचुरल रंगत वापस लाने में मदद करता है.

– नियमित रूप से सरसों का तेल लगाने से त्वचा की झुर्रियां कम होती हैं. ये त्वचा को टाइट रखता है और जवां दिखने में मदद करता है.

– ज्योतिष के हिसाब से, शनिवार को सरसों का तेल लगाकर नहाना शनि दोष कम करने और शरीर की सुस्ती दूर करने के लिए अच्छा माना जाता है.

– इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स त्वचा की नेचुरल चमक बनाए रखते हैं. जिनकी त्वचा बहुत सेंसिटिव है, वे इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

– सरसों का तेल सिर्फ सुंदरता के लिए नहीं, बल्कि ये एक हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा भी है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *