उम्र 25 और जोड़ों में दर्द? कहीं यह Rheumatoid Arthritis तो नहीं? एक्सपर्ट से जानें कैसे बचें

Last Updated:

Rheumatoid Arthritis: यदि आप सोच रहे हैं कि रुमेटाइड अर्थराइटिस या गठिया की बीमारी सिर्फ बुजुर्गों में होती है तो आप गलत है. आजकल 25 साल की उम्र में भी गठिया की बीमारी होने लगी है. इसलिए यदि आप 25 साल के हो चुके हैं और कहीं भी दर्द का अनुभव हो रहा है तो इस खबर को जरूर पढ़ें.

युवा एज में गठिया हो जाए तो क्या करें.

Health News: पहले सबको ऐसा लगता था कि रुमेटाइड अर्थराइटिस सिर्फ बुजुर्गों वाली बीमारी है. जब यही सवाल हमने सी के बिड़ला अस्पताल में इंटरनल मेडिसीन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. तुषार तायल से पूछा तो उन्होंने कहा है कि मेरे पास 25 साल के युवा भी रुमेटाइट अर्थराइटिस का शिकार होकर इलाज के लिए आते हैं. इसलिए ऐसा बिल्कुल नहीं है कि यह बीमारी सिर्फ बुजुर्गों को होती है. यह किसी को भी हो सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि यह मामूली सी दिखने वाली चुभन रुमेटाइड अर्थराइटिस (Rheumatoid Arthritis) की शुरुआत हो सकती है. फिर इससे कैसे बचें इस पर हमने डॉक्टर से विस्तार से बात की है जो आपके काम की खबर हो सकती है.

क्या होता है रुमेटाइटिस अर्थराइटिस
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन  के मुताबिक रूमेटाइटिस अर्थराइटिस ऑटोइम्यून और इंफ्लामेटरी डिजीज है. यानी इसमें अपना ही इम्यून सिस्टम हमला करने लगता है. इससे शरीर के हड्डियों के ज्वाइंट के पास जो कुशन होता है उसमें सूजन होने लगती है. इम्यून सिस्टम जोड़ों के साथ यह अन्य जगहों पर भी हमला करने लगता है. आमतौर पर रूमेटाइटिस अर्थराइटिस में हाथ, पैर, कलाई और घुटनों के ज्वाइंट्स पर असर करता है. सूजन होने के कारण ज्वाइंट के टिशू डैमेज होने लगते हैं. इससे बीमारी क्रोनिक होने लगती है और यहां तक कि हड्डियों में विकृति आने लगती है.

रुमेटाइटिस अर्थराइटिस के लक्षण
डॉ. तुषार तायल ने बताया कि रुमेटाइड अर्थराइटिस ऐसी बीमारी है जिसमें शुरुआत में तो धीमा-धीमा दर्द होता लेकिन बाद में यह बेपनाह दर्द होता है. रुमेटाइड अर्थराइटिस सामान्य अर्थराइटिस से अलग बीमारी है. इसमें जोड़ों के साथ कुछ अन्य अंग या पूरा शरीर भी प्रभावित हो सकता है. इस बीमारी के कारण हाथ-पैर और शरीर के किसी अन्य अंग के ज्वाइंट के पास बहुत अधिक दर्द होता है. वहीं मांसपेशियों में कमजोरी और बुखार के लक्षण भी दिख सकते हैं.

  • एक से अधिक जोड़ों में दर्द और अकड़न.
  • एक से अधिक जोड़ों में सूजन और अकड़न साथ-साथ.
  • जिस तरह शरीर के एक तरफ दर्द होता है, उसी तरह शरीर के दूसरे तरफ भी दर्द होना.
  • वजन घटने लगना.
  • बुखार होना.
  • थकान और बदहवाश हो जाना.
  • कमज़ोरी होना.

युवाओं में क्यों बढ़ रहा है इसका ग्राफ?
डॉ. तुषार तायल ने बताया कि युवाओं में इस बीमारी के बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं.

  • बिगड़ती लाइफस्टाइल: देर तक एक ही जगह बैठकर काम करना और फिजिकल एक्टिविटी की कमी.
  • गलत खान-पान: प्रोसेस्ड फूड और ज्यादा नमक का सेवन शरीर में इन्फ्लेमेशन (सूजन) बढ़ाता है.
  • तनाव और अधूरी नींद: मानसिक तनाव और नींद की कमी सीधे हमारे इम्यून सिस्टम को प्रभावित करती है.
  • विटामिन-डी की कमी: घर के अंदर रहने की आदत के कारण युवाओं में विटामिन-D का स्तर गिर रहा है, जो हड्डियों के लिए घातक है.

इन 5 शुरुआती संकेतों को न करें इग्नोर

  • यदि आपको ये लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो सावधान हो जाएं:
  • सुबह की अकड़न: सोकर उठने के बाद जोड़ों में 30 मिनट से ज्यादा समय तक अकड़न रहना.
  • छोटे जोड़ों में दर्द: दर्द की शुरुआत पैर की उंगलियों या हाथों की गांठों से होना.
  • सूजन और लालिमा: जोड़ों के पास हल्की सूजन महसूस होना या त्वचा का लाल पड़ना.
  • लगातार थकान: बिना ज्यादा मेहनत किए हर वक्त कमजोरी और थकान महसूस होना.
  • हल्का बुखार: जोड़ों के दर्द के साथ शरीर का तापमान हल्का सा बढ़ा हुआ रहना.

बचाव के लिए क्या करें?
डॉ. तुषार तायल ने बताया कि यह बीमारी नहीं हो, इसके लिए सबसे पहले जरूरी है कि आप अपनी लाइफस्टाइल को ठीक करें. रोजाना एक्सरसाइज सबसे ज्यादा जरूरी है. रोजाना कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज या योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. अभी भी मौका है कि आप सही आदतों से इसे गंभीर होने से रोक सकते हैं. अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड (अखरोट, अलसी), एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कैल्शियम युक्त चीजें शामिल करें. मेरी सलाह है कि अगर जोड़ों का दर्द 2 हफ्ते से ज्यादा बना रहे, तो पेनकिलर खाने के बजाय किसी रुमेटोलॉजिस्ट (Rheumatologist) से संपर्क करें. अर्ली डायग्नोसिस ही इसका सबसे बेहतर इलाज है.

About the Author

Lakshmi Narayan

Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at News18. His role blends in-dep…और पढ़ें

homelifestyle

उम्र 25 और जोड़ों में दर्द? कहीं यह Rheumatoid Arthritis तो नहीं? एक्सपर्ट से

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *