जड़, छाल, पत्ती, फूल, फल, बीज…हर हिस्सा संजीवनी, बच नहीं सकता कोई रोग, इसके आगे सारे नतमस्कत

Last Updated:

Health tips : इसके फूलों के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत बनता है. इम्युनिटी पावर भी बढ़ती है. ये सदियों से हमारे जीनव का हिस्सा है. हर मौसम में इसका प्रयोग होता है. बेहद लाभकारी और गुणकारी है. फायदे चौंका देंगे.

बलिया. जड़ी बूटियां सदियों से हमारे जीनव का हिस्सा रही हैं. हर मौसम में इसका प्रयोग होता  है, जो बेहद लाभकारी और गुणकारी है. अगस्त का पेड़ इन्हीं मारक जड़ी बूटियों में से एक है, जिसे आयुर्वेद में संजीवनी के समान माना गया है. इसकी जड़, छाल, पत्ती, फूल, फल और बीज सभी औषधीय गुणों से भरपूर हैं. इस पेड़ में अनेक गंभीर बीमारियों का इलाज छिपा हुआ है. बलिया के शांति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज बांसडीह रोड मझौली के विशेषज्ञ (चेयरमैन) डॉ. आरवीएन पांडेय बताते हैं कि अगस्त का पेड़ स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी है. इसका काढ़ा सर्दी-जुकाम, बुखार और कब्ज में बहुत लाभकारी होता है. इसके फूलों का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है. इससे इम्युनिटी पावर भी बढ़ती है.

कोई रोग छूटा नहीं

अगस्त्य की पत्तियों का रस निकालकर नाक में डालने से माइग्रेन की समस्या से निजात मिलती है. इसके अलावा, यह औषधि आंखों की समस्याओं, महिलाओं में श्वेत प्रदर, अर्थराइटिस, पेट रोग और याददाश्त बढ़ा सकती है. इसके बीजों से निकाला गया तेल भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है. कुल मिलाकर अगर इसका सही उपयोग किया जाए, तो कई रोग दूर हो सकते हैं.

यहां से ले जाएं फ्री

डॉ. पांडेय बताते हैं कि आयुर्वेद में समय तो लगता है, लेकिन रोग जड़ से खत्म होता है. इसलिए सरकार भी आयुर्वेद को बढ़ावा देने में लगी हैं. अगस्त का पेड़ बलिया के शांति आयुर्वेदिक कॉलेज में मौजूद है. जरूरतमंदों को नि:शुल्क वितरण किया जाता है, ताकि अधिक से अधिक लोग प्राकृतिक चिकित्सा से लाभान्वित हो. हालांकि, बिना चिकित्सकीय सलाह के किसी भी आयुर्वेदिक औषधि का सेवन नहीं करना चाहिए. खासकर गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चे इसका सेवन डॉक्टर के परामर्श के बिना न करें. नुकसान भी कर सकता है.

homelifestyle

जड़, छाल, पत्ती, फूल, फल, बीज…हर हिस्सा संजीवनी, बच नहीं सकता कोई रोग

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *