सर्दी में फूलों की बहार चाहिए तो अपनाएं यह आसान ट्रिक, सर्दियों में भी खिलेंगे गार्डन के फूल, जानें आसान टिप्स

Last Updated:

Home Gardening Tips: सरसों की खली, गाय के सूखे गोबर का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके साथ ही दुकानों में मिलने वाली सोनाटा, रोगर, डीएपी का मिश्रण तैयार करके एक-एक चम्मच पौधे के गमले में हर 15 दिन में डालें. इससे आपके बगीचे में फूलों की बहार आएगी. 

Home Gardening Tips: जैसे ही ठंड का मौसम आता है, लोगों का कहना होता है कि फूलों का मौसम आ गया है. नर्सरी से लोग विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे खरीदकर घरों पर लगाते हैं. लेकिन कई बार देखा गया है कि नर्सरी में जितने सुंदर फूल खिलते हैं, घरों के गार्डन में नहीं खिलते. इस विषय को लेकर नर्सरी का संचालन करने वाले हाफिज अल ने एक खास बेहतर टिप बताया है, जिससे घरों के गमले में या गार्डन में लगे पौधे बहुत ज्यादा फूल देने लगेंगे. हाफिज अल ने बताया कि ठंड के दिनों में पौधे की ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती, केवल मात्र नमी बनाए रखने भर पानी और समय पर खाद की जरूरत पड़ती है. खाद के रूप में सरसों की खली, गाय के सूखे गोबर का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके साथ ही दुकानों में मिलने वाली सोनाटा, रोगर, डीएपी का मिश्रण तैयार करके एक-एक चम्मच पौधे के गमले में हर 15 दिन में डालें. इससे आपके बगीचे में फूलों की बहार आएगी.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homelifestyle

ठंड में मुरझाए नहीं फूल, बस एक चम्मच खाद का करें इस्तेमाल

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *