20 दिसंबर का राशिफल: मिथुन राशि वालों के धन लाभ, धनु राशि वालों को प्रॉपर्टी से फायदा और मीन राशि वालों को प्रमोशन मिलने के योग हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (20 December 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

20 दिसंबर, शनिवार को वृष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और योजनाएं सफल होंगी। मिथुन राशि वालों को धन लाभ होगा। सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रॉपर्टी के कामों में फायदा होगा।

वृश्चिक राशि वालों की एक्स्ट्रा इनकम की योजनाएं बनेंगी। धनु राशि वालों को प्रॉपर्टी में निवेश से फायदा होगा। मकर राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे। मीन राशि वालों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आज किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। परिवार में सुख-शांति आपकी प्राथमिकता रहेगी। कामकाज व परिवार में बेहतरीन तालमेल भी बना रहेगा। बच्चे तथा युवा अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त रहेंगे। नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। अपनी योजनाओं व गतिविधियों को किसी के साथ भी शेयर न करें। थोड़ा स्वार्थी भी बनना जरूरी है, वरना दूसरों की वजह से आप अपना नुकसान कर बैठेंगे।

करियर – अभी व्यवसाय से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है। इसलिए वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान दें। शेयर्स, सट्टा आदि से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधान रहें। ऑफिशियल मामलों में उच्चाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। लव – घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। जीवनसाथी को कोई तोहफा देना आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगा। हेल्थ – स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। एलर्जी अथवा मौसमी बीमारी के संकेत मिल रहे हैं। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

वृष – पॉजिटिव- वृष राशि के लोग खुद को आत्मविश्वास और प्रफुल्लता से लबरेज महसूस करेंगे। साथ ही आपकी किसी योजना के क्रियान्वित होने से उत्साह बढ़ेगा। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी। नेगेटिव- अपनी खास गतिविधियों को सार्वजनिक न करें, वरना कोई अन्य व्यक्ति आपकी कार्यप्रणाली को कॉपी कर सकता है। दिन के पूर्वार्ध में किसी के साथ कहा-सुनी होने जैसी स्थिति बिगड़ने की आशंका है। घबराने की बजाए धैर्य और शांति से समाधान निकालें।

करियर – व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। आपका प्रभुत्व बना रहेगा। अधिकतर काम खुद ही निपटाने का प्रयास करें। ऑफिस में अधिकारियों से बातचीत करते समय अपनी मानसिक स्थिति को नियंत्रित रखें। इस समय परिस्थितियों को शांति से सुलझाएं। लव – पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता और उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी। हेल्थ – तनाव और अतिरिक्त कार्यभार अपने ऊपर न लें। सिर दर्द और मानसिक थकान की स्थिति रहेगी। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और मेहनत से आपके अधिकतर काम समय अनुसार संपन्न होते जाएंगे और आप अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी मामले को पूरा करने का उचित समय है। अवश्य ही सफलता हासिल होगी। नेगेटिव- मित्रों और पड़ोसियों के साथ भी मेलजोल बनाए रखें, इससे संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान के करियर संबंधी कार्यों में भागदौड़ की अधिकता रहेगी, परंतु अंत में यह भागदौड़ सार्थक भी साबित होगी।

करियर – व्यावसायिक गतिविधियों और कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने से प्रगति के महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होंगे। परंतु गैर-कानूनी गतिविधियों में रुचि न लें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी अपने काम के प्रति अत्यधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है। लव – पति-पत्नी के बीच मधुरता बनी रहेगी। ससुराल पक्ष की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलेगा। हेल्थ – स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से सावधान रहना भी अति आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- अपने कार्यों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहें। इस समय ग्रह स्थिति आज के लिए उचित भाग्य का निर्माण कर रही है। अचानक ही किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी जो कि फायदेमंद रहेगी। कोई पारिवारिक धार्मिक आयोजन भी संभव है। नेगेटिव- आज मन में कुछ विचलित विचार उत्पन्न हो सकते हैं। विचारों में भी संकीर्णता आने से पारिवारिक लोगों को परेशानी हो सकती है, इसके लिए अपने स्वभाव को संयमित रखना अति आवश्यक है। साथ ही अत्यधिक खर्चे भी परेशान करेंगे।

करियर – मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित काम बेहतरीन तरीके से संपन्न हो जाएंगे। दूरदराज के क्षेत्रों से भी उचित संपर्क स्थापित होंगे। परंतु अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर न करें, आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। लव – कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों की वजह से दूरियां आ सकती हैं। हेल्थ – नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों तथा व्यसनों से दूर रहें। वाहन चलाते समय किसी प्रकार की भी लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय संबंधी कुछ कार्य चल रहे हैं, तो उचित लाभ होने की संभावना है। अध्यात्म तथा ज्योतिष जैसे विषयों को जानने के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा और आपको उत्तम जानकारी भी हासिल होगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में भी आप प्रयासरत रहेंगे। नेगेटिव- किसी निकट संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है तथा अशुभ ख्याल मन में आएंगे। अपनी मनोस्थिति पर काबू रखें। कुछ खर्चे ऐसे आएंगे जिन पर कंट्रोल करना मुश्किल होगा। विवादित मामलों से दूर रहें।

करियर – व्यावसायिक कार्यप्रणाली में समय अनुसार परिवर्तन करने की जरूरत है। कार्यस्थल पर किसी प्रकार की चोरी होने जैसी आशंका बन रही है, सचेत रहें। प्रॉपर्टी के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को लाभ मिलेगा। ऑफिशियल यात्रा का विचार बन सकता है। लव – जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। संयम रखना जरूरी है। हेल्थ – किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। जांच संबंधी रिपोर्ट्स आदि ठीक आने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- सचेत और सावधान रहने से आप अपने कार्यों को अच्छे से अंजाम दे पाएंगे। अपने किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में घर के वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग अवश्य लें। उनकी उचित सलाह से आपको अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। हास-परिहास और मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। नेगेटिव- खर्चे बढ़ने की वजह से सेविंग करना मुश्किल होगा। कभी-कभी आपके स्वभाव में आवेश और गुस्से जैसी स्थिति रह सकती है, जिसका असर संबंधों पर भी पड़ेगा। बहुत अधिक सोचने-विचारने में भी समय हाथ से निकल सकता है।

करियर – आज व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यस्थल पर ज्यादा समय व्यतीत नहीं करेंगे। परंतु फोन और संपर्कों के माध्यम से व्यवस्था उचित चलती रहेगी। किसी नए काम की योजना को क्रियान्वित करने के लिए उचित समय का इंतजार करना जरूरी है। लव – परिवार के लिए भी कुछ समय निकालना आपसी संबंधों को मधुर बनाएगा तथा परिवार में खुशहाली भरा वातावरण रहेगा। प्रेम प्रसंगों में मधुरता बढ़ेगी। हेल्थ – हाइजीनिक रहना जरूरी है। त्वचा संबंधी एलर्जी रह सकती है। प्रदूषण से अपना बचाव करें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – पॉजिटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी। समय का उचित सदुपयोग करें। युवा वर्ग व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे कार्यों में भी रुचि लेंगे। अपनी योग्यता और कार्यक्षमता से कोई मुकाम हासिल कर लेंगे। नेगेटिव- बच्चों से संबंधित किसी भी समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। दूसरों के मामलों में न उलझें, इससे आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। घर में मेहमानों की आवाजाही से समय और पैसा खर्च होगा।

करियर – व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में लाभदायक स्थितियां बनी हुई हैं। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी प्रकार के गैरकानूनी कार्य में रुचि न लें। लव – विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंधों का खुलासा होने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। हेल्थ – किसी भी तरह के जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें तथा वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। गिरने से चोट लगने जैसी आशंका बन रही है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- आपके जीवन में आज कोई खुशी आने वाली है। परिवार से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से आप प्रफुल्लता और ऊर्जा महसूस करेंगे। परिवारजनों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर विचार-विमर्श भी होगा। आपकी प्रतिभा से लोग प्रभावित होंगे। नेगेटिव- किसी भी नकारात्मक परिस्थिति अथवा विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। वाद-विवाद से स्थिति बिगड़ सकती है। अफवाहों पर ध्यान न दें। समस्याओं की वजह से मन विचलित रहेगा, इसलिए बेहतर है कि विशेष कार्य स्थगित ही रखें।

करियर – व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। अतिरिक्त आय से संबंधित कुछ योजनाएं बनेंगी। अपना व्यवसायिक दायरा बढ़ाएं, इससे महत्वपूर्ण कनेक्शन मिलेंगे। नौकरीपेशा लोग अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। लव – पति-पत्नी के आपसी सहयोग और तालमेल से घर में सुकून भरा वातावरण रहेगा। अपने लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। हेल्थ – वर्तमान मौसम की वजह से सिर में दर्द जैसी दिक्कत रहेगी। अपना ध्यान रखें, चिंता की कोई बात नहीं है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

धनु – पॉजिटिव- भूमि में निवेश संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें, क्योंकि यह निवेश आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा। विद्यार्थी अपनी परीक्षा को लेकर सजग रहेंगे और मेहनत के अनुरूप परिणाम हासिल करेंगे। नेगेटिव- वित्तीय कार्यों में हिसाब-किताब करते समय किसी प्रकार की गलती हो सकती है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें, इससे रिश्तों में पुनः मधुरता आएगी।

करियर – कार्यक्षेत्र में गतिविधियां बढ़ाने के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता पर भी ध्यान दें। मार्केटिंग व संपर्कों का दायरा पहले से अधिक विस्तृत होगा। व्यापार विस्तार के लिए ऋण लेना पड़ सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद होगा। लव – घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज का दिन मित्रों के साथ फोन पर गपशप करने में व्यतीत होगा। हेल्थ – कुछ समय अपने आराम और सुकून के लिए भी जरूर निकालें। अत्यधिक काम और थकान का असर आपके सेहत पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – पॉजिटिव- सामाजिक दायरा विस्तृत होगा। आपका कोई प्रॉपर्टी अथवा रुका हुआ कार्य हल हो सकता है। सोसाइटी से संबंधित किसी विवादित मामले में आपका प्रस्ताव निर्णायक रहेगा और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। नेगेटिव- अति-आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। सहजता और धैर्य पूर्वक काम करने से लक्ष्य पूर्ण होते जाएंगे। संतान की वजह से कुछ चिंता भी रहेगी। व्यर्थ के नकारात्मक उपायों से दूर रहें।

करियर – मीडिया तथा कंप्यूटर क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय आज अप्रत्याशित लाभ कमाएंगे। इसलिए इस कार्य से संबंधित लोगों के संपर्क में अधिक रहें। ऑफिस में काम की अधिकता की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी। लव – घर में मंगलमय वातावरण रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी तथा पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी। हेल्थ – मौसम के विपरीत खानपान और दिनचर्या न रखें। नजला और जुकाम जैसी एलर्जी से परेशान रहेंगे। लापरवाही न बरतें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ – पॉजिटिव- दिनचर्या के सभी काम व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। परिवार संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से सुकून और शांति का वातावरण बनेगा। किसी धार्मिक गतिविधि में भी शामिल होने का शुभ अवसर मिलेगा। नेगेटिव- बाहरी गतिविधियों में जरूरत से ज्यादा समय न दें, इससे आपके व्यक्तिगत काम अटक जाएंगे। बच्चों पर अधिक रोक-टोक न लगाएं, वरना घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। अकारण गुस्सा आपके लिए नुकसानदेह रहेगा।

करियर – व्यवसाय में आंतरिक व्यवस्था ठीक बनी रहेगी। छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी, परंतु आप अपनी प्रतिभा से समाधान हासिल कर लेंगे। मशीनरी से जुड़े व्यवसाय में अच्छा मुनाफ़ा रहेगा। कोई ऑफिशियल टूर भी संभव है। लव – मित्रों तथा संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर के प्रोग्राम बनेंगे। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी आ सकती है। हेल्थ – ब्लड प्रेशर और थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय आराम के लिए भी जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- आपका कर्म प्रधान होना ही आपके भाग्य का निर्माण करेगा। पूरा ध्यान आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने में लगा रहेगा, इससे संबंधित महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो निर्णय लेने में सहायक रहेगी। नेगेटिव- व्यर्थ की बातों पर समय नष्ट न करें। वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान केंद्रित रखें। अपनी चीजों को संभालकर रखें, क्योंकि खोने या चोरी होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा फोकस रहने की जरूरत है।

करियर – कार्यक्षेत्र में अपना ध्यान पूरी तरह केंद्रित रखें, जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती है। हालांकि काम की गति कुछ मंद रहेगी, परंतु परिस्थितियां सुधर जाएंगी। नौकरी में स्त्रियों को विशेष सफलता हासिल होगी। लव – पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। मित्रों से मुलाकात तनाव भरे दिन से राहत देगी। हेल्थ – काम की वजह से थकान और कमजोरी हावी रहेगी। तनाव न लें और सहज तरीके से कार्यों को पूरा करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *