Skin care tips : कोरियन सीरम से कम नहीं इसका पत्ता, हींग लगे न फिटकरी, कांच जैसी बना देगा स्किन

Last Updated:

Skin care tips : ये त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ-साथ पिंपल्स, दाग-धब्बों और जलन को भी कम करता है. अगर आप इसे रोजाना इस्तेमाल करें तो कुछ ही दिनों में फर्क साफ-साफ नजर आने लगता है.

ऋषिकेश. हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा दमकती, बेदाग और कांच जैसी दिखे. इसके लिए लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स, कोरियन ब्यूटी ट्रीटमेंट और केमिकल्स से भरपूर क्रीम्स का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कांच जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आपको हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है. प्रकृति ने हमें एक ऐसा जादुई पौधा दिया है, जो आपकी त्वचा की हर समस्या का हल बन सकता है. हम बात कर रहे हैं एलोवेरा की. एलोवेरा एक ऐसा नेचुरल उपाय है, जो न केवल त्वचा की गहराई से देखभाल करता है, बल्कि बिना किसी साइड इफेक्ट के स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाता है.

बिना पैसे खर्च किए टॉप रिजल्ट

लोकल 18 से बातचीत में ऋषिकेश स्थित कायाकल्प हर्बल क्लीनिक के डॉ. राजकुमार (आयुर्वेदाचार्य) कहते हैं कि एलोवेरा जेल में मौजूद विटामिन A, C और E त्वचा की कोशिकाओं को रिपेयर करते हैं और उन्हें पोषण प्रदान करते हैं. इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ-साथ पिंपल्स, दाग-धब्बों और जलन को भी कम करते हैं. एलोवेरा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह त्वचा को ठंडक देता है, जिससे इरिटेशन और रैशेज जैसी समस्याएं नहीं होती.

गहराई से सफाई

एलोवेरा त्वचा के पोर्स को टाइट करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है. इससे स्किन की गहराई से सफाई होती है और चेहरा फ्रेश और क्लीन नजर आता है. अगर आप इसे रोज़ाना इस्तेमाल करते हैं तो कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगता है. चेहरे पर नेचुरल चमक आ जाती है और स्किन स्मूद और सॉफ्ट फील होती है.

एलोवेरा को चेहरे पर लगाने का तरीका भी बेहद आसान है. एक फ्रेश एलोवेरा पत्ती लें, उसमें से जेल निकालें और उसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं. 15 मिनट तक छोड़ दें और फिर सादे पानी से चेहरा धो लें. चाहें तो इसे रात में सोने से पहले भी लगा सकते हैं. इससे रातभर में स्किन की मरम्मत होती है और अगली सुबह चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आता है. कोरियन स्किन केयर में कई लेयर वाले ट्रीटमेंट होते हैं, जिसमें टोनर, सीरम, मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन और मास्क का इस्तेमाल किया जाता है. ये न केवल महंगे होते हैं, बल्कि लंबे समय तक केमिकल्स के संपर्क में रहने से स्किन पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है. इसके विपरीत, एलोवेरा पूरी तरह से प्राकृतिक है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता.

homelifestyle

कोरियन सीरम से कम नहीं इसका पत्ता, हींग लगे न फिटकरी, कांच जैसी बना देगा स्किन

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *