Last Updated:
Tulsi Kadha For Cold And Cough: सर्दी जुकाम के लिए तुलसी का देसी काढ़ा राम बाण इलाज है. यह काढ़ा सर्दी जुकाम से बहुत जल्द राहत देता है. आप इन स्टेप्स को फॉलो ककर घर में ये देसी काढ़ा तैयार कर सकते हैं.
Tulsi Kadha For Cold And Cough: सर्दी-जुकाम शरीर को कमजोर बना देता है. कुछ भी काम करने का मन नहीं करता.बहुत से लोग सर्दी-जुकाम के लिए बाजार से दवाइयां लाकर इसे दूर भगाने की कोशिश करते हैं. कई लोगों को दवाइयां खाना पसंद नहीं होता, क्योंकि दवाइयों से एलर्जी भी हो सकती है. कुछ मामलों में दवाईयों से एलर्जी और साइड इफेक्ट की शिकायत आती है. भारत में प्राचीन काल से आयुर्वेद पद्धति से इलाज होता आ रहा है. आधुनिक चिकित्सा आने से पहले लोग आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से ही उपचार करते थे. आज भी आयुर्वेदिक दवाइयों को उपयोगी माना जाता है. यदि आप सर्दी-जुकाम के लिए दवाइयां नहीं खाना चाहते हैं, तो आप घर पर बना यह देसी काढ़ा पीकर सर्दी-जुकाम को दूर भगा सकते हैं. इसे बनाना बेहद आसान है और कुछ ही मिनटों में यह काढ़ा तैयार हो जाता है. आप इन स्टेप्स को फॉलो कर देसी काढ़ा बना सकते हैं. यह काढ़ा जल्दी सर्दी जुकाम से राहत देती है.
देसी काढ़ा बनाने के लिए सामग्री
दो कप पानी, तुलसी पत्ता- 5, काली मिर्च- कुटी हुई आधा चम्मच, हल्दी- एक चुटकी, लौंग- तीन , दाल चीनी- एक छोटी टुकड़ा, अदरक- एक छोटी टुकड़ा
तुलसी पत्तों का देशी काढ़ा बनाने की विधि
तुलसी के पत्तों का यह देसी नुस्खा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दो कप पानी डालें. इसमें पांच तुलसी के पत्ते डालकर उबालें. थोड़ी देर बाद इसमें काली मिर्च डालकर उबालें. अब इसमें कुटी हुई अदरक डालकर फिर से उबालें. थोड़ी देर उबालने के बाद इसमें एक चुटकी हल्दी डालें. इसके बाद लौंग, काली मिर्च और दालचीनी डालें. अब सभी चीजों को अच्छी तरह उबाल लें. जब काढ़ा अच्छी तरह उबल जाए, तो तुलसी का देसी काढ़ा तैयार है. इसे पीकर आप सर्दी-जुकाम से राहत पा सकते हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
.