ग्वालियर पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का अभ्यास किया: अभ्युदय समिट से पहले शांति-सुरक्षा बनाए रखने की तैयारी – Gwalior News

मॉकड्रिल के दौरान पुलिस बल पर पथराव करते उपद्रवकारी

ग्वालियर पुलिस प्रशासन ने शहर की कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार दोपहर को बलवा ड्रिल का अभ्यास किया। यह अभ्यास बहोड़ापुर स्थित डीआरपी लाइन में संपन्न हुआ। पुलिस बल ने आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न उपायों का रिहर्सल कि

.

मॉक ड्रिल में घायल उपद्रवकारी को स्ट्रैचर पर उठाकर एंबुलेंस पर ले जाते पुलिसकर्मी।

अभ्यास 25 दिसंबर को ग्वालियर में होने वाले MP अभ्युदय समिट के मद्देनजर किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होने ग्वालियर पहुंच रहे हैं। समिट करीब 5 घंटे चलेगी जिसमें अमित शाह दो से तीन घंटे रहकर शिरकत करेंगे।

पुलिस का उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अराजक तत्व पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाना है। इस ड्रिल के माध्यम से पुलिस बल ने अपनी तैयारियों को मजबूत किया। यह अभ्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) धर्मवीर सिंह यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। साथ ही मॉकड्रिल में शहर के सभी थाना प्रभारी,सीएसपी, एडिशनल एसपी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष जवान मौजूद रहे।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *