Cleaning Tips : स्वेटर या कंबल पर आ गए हैं रोएं…? हटाने के लिए आजमाएं तरीका, फिर से हो जाएंगे नए जैसे!

Last Updated:

Cleaning Tips : ऊनी कपड़े ठंड से गर्मी और आराम देते हैं, लेकिन उनमें अक्सर छोटे-छोटे रोएं निकल आते हैं, जिससे वे पुराने और खराब दिखने लगते हैं. अगर आपको भी यह समस्या हो रही है, तो अब चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है. यहां आसान घरेलू उपाय दिए गए हैं.

जैसे ही सर्दी का मौसम आता है, स्वेटर, जैकेट और कंबल का रोज़ इस्तेमाल बढ़ जाता है. लेकिन थोड़े समय बाद अक्सर लिंट की समस्या हो जाती है. इससे कपड़ों की चमक कम हो जाती है और नया जैसा लुक भी खराब हो जाता है.
कपड़ों पर लिंट दिखने का सबसे बड़ा कारण है उन्हें सही से न धोना या ठीक से स्टोर न करना. ऊनी कपड़ों को बहुत ज्यादा रगड़कर धोने या हाई स्पिन मशीन में डालने से उनके रेशे कमजोर हो जाते हैं. इसके अलावा, सिंथेटिक कपड़ों के साथ ऊनी कपड़े धोने से भी लिंट बनता है. कभी-कभी सस्ते डिटर्जेंट इस्तेमाल करने से भी कपड़े की क्वालिटी खराब हो सकती है. इसलिए अगर पहले से पता हो कि इसका कारण क्या है तो इस तरह की समस्या को रोका जा सकता है.
स्वेटर या जैकेट से लिंट हटाने के लिए एक सिंपल रेजर बहुत असरदार होता है. कपड़े को सीधी सतह पर फैलाएं और रेजर को धीरे-धीरे चलाएं. ज्यादा दबाव न डालें, वरना कपड़ा कट सकता है. ये तरीका मोटे ऊनी कपड़ों के लिए बहुत फायदेमंद है. खास बात ये है कि कुछ ही मिनटों में आपके कपड़े साफ और अच्छे दिखने लगेंगे.
अगर लिंट बहुत छोटा और हल्का है, तो स्टिकी टेप या लिंट रोलर सबसे अच्छा तरीका है. कपड़े पर धीरे-धीरे दबाओ और बार-बार टेप लगाकर निकालो. इस तरीके से कपड़े को कोई नुकसान नहीं होता. खासकर जैकेट और कोट पर ये तरीका बहुत अच्छा काम करता है. ऑफिस या बाहर जाने से पहले ये जल्दी से काम आ जाता है.
ऊन और सर्दियों के कपड़े हमेशा अंदर से धोने चाहिए. ठंडे पानी और हल्के डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें. हाथ से धोना सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है. अगर वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सॉफ्ट सेटिंग चुनें. धोने के बाद कपड़ों को मरोड़ने की बजाय धीरे-धीरे पानी निकालें. सही तरीके से धोने से लिंट कम होता है और कपड़ों की उम्र बढ़ती है.
सर्दियों के कपड़े हैंगर पर सुखाना सही नहीं है. इससे कपड़े फैल सकते हैं और उनके रेशे कमजोर हो सकते हैं. इन्हें समतल जगह पर फैलाकर सुखाना बेहतर है. कपड़े रखते समय उन्हें फोल्ड करके उनके बीच टिशू पेपर या सूती कपड़ा रखें. इससे घर्षण कम होता है और लिंट भी कम बनता है.
कंबल को बार-बार इस्तेमाल करने से उस पर जल्दी लिंट जमा हो जाता है. इन्हें बार-बार धोने से बचें और जब जरूरत हो तभी साफ करें. मुलायम ब्रश से धीरे-धीरे साफ करें.
अगर कंबल को ज्यादा देर तक धूप में रखोगे तो वो सख्त हो सकता है. इसलिए अगर सही से ध्यान रखोगे तो कंबल लंबे समय तक नरम और साफ रहेंगे. (डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध रिपोर्ट्स और जानकारी पर आधारित है. इसका news18 से कोई लेना-देना नहीं है और news18 इसके लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है.)

About the Author

Rajvant Prajapati

With more than 4 years above of experience in Digital Media. Currently I am working with News 18. Here, I am covering Hyperlocal News, Agriculture, Lifestyle, Health & Wellness, Beauty, Fashion, Religion an…और पढ़ें

homelifestyle

Cleaning Tips : स्वेटर या कंबल पर आ गए हैं रोएं…? हटाने के लिए आजमाएं तरीका

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *