मंदसौर में 3.7° के साथ सीजन की सबसे ठंडी रात, भोपाल-इंदौर संभाग के जिलों में शीतलहर का अलर्ट

भोपाल. मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के डबल अटैक के साथ ही देखने को मिल रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सीहोर, विदिशा, भोपाल, रायसेन, रीवा, सीधी और सिंगरौली सहित कई जिलों में कोहरे की घनी चादर देखी गई. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग के जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है.

न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो मंदसौर जिले में सीजन की सबसे ठंडी रात देखी गई, जहां पर 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. इसके अलावा शाजापुर के गिरवर में 3.8 डिग्री, राजगढ़ में 4.4 डिग्री, इंदौर में 4.9 डिग्री और राजधानी भोपाल में 5.1 डिग्री दर्ज किया गया. इस दौरान भोपाल, इंदौर, शाजापुर, सिवनी और मंदसौर जैसे जिलों में शीत लहर का प्रभाव भी देखा गया.

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, वर्तमान समय में सब ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएं उत्तर भारत के राज्यों में चल रही है. साथ ही एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 19 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना बनी हुई है. अगले 48 घंटे के दौरान प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों के जिलों में जीत लहर का दौर देखा जाएगा. साथ ही उत्तर-पूर्वी ग्वालियर-संभाग के जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना बनी हुई है.

कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के भोपाल, इंदौर, सीहोर, राजगढ़ और शाजापुर जैसे जिलों में शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया है.

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी किया है. इसमें मुख्य रूप से भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज और सीधी में घने कोहरे का अलर्ट जारी है.

इस जिले का तापमान सबसे कम
न्यूनतम तापमान: मंदसौर – 3.7°C (सबसे कम), गिरवर (शाजापुर) – 3.8°C, राजगढ़ – 4.4°C, इंदौर – 4.9°C, भोपाल – 5.1°C
बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
ग्वालियर – 9.8°C
जबलपुर – 8.6°C
उज्जैन – 8°C
भोपाल – 5.1°C
इंदौर – 4.9°C

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *