Last Updated:
Homemade Facial: चेहरे की चमक पाने के लिए महंगे फेशियल्स जरूरी नहीं. सिर्फ कॉफी, दही, हल्दी और आटे का आसान पैक घर पर ही इस्तेमाल करें. दो स्टेप्स में डेड सेल्स हटाएं और स्किन को ग्लोइंग बनाएं. पैच टेस्ट जरूर करें, और हफ्ते में एक बार ये नुस्खा अपनाएं.
Homemade Facial: चेहरे की चमक और ग्लो एक ऐसी चीज़ है जो हर किसी चाहता है. खासकर महिलाएं चाहती हैं कि उनका चेहरा हमेशा ताजा, चमकदार और ग्लोइंग नजर आए, लेकिन अकसर लोग महंगे-से-महंगे फेशियल, क्रीम या स्किन ट्रीटमेंट्स के पीछे दौड़ पड़ते हैं. पार्लर जाकर हजारों रुपए खर्च करना कोई नई बात नहीं, लेकिन सच कहें तो यही हर किसी की पहुंच में नहीं होता. अब सवाल ये उठता है कि अगर महंगे फेशियल्स या ट्रीटमेंट्स नहीं कर सकते तो क्या चेहरा चमकाने का सपना अधूरा रह जाएगा? बिल्कुल नहीं. इस समय इंटरनेट और सोशल मीडिया पर कई ऐसे आसान, किफायती और असरदार नुस्खे वायरल हो रहे हैं, जिन्हें अपनाकर घर बैठे ही फेशियल जैसा निखार पाया जा सकता है. कंटेंट क्रिएटर डीके सिंह ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में एक ऐसा ही आसान देसी नुस्खा बताया है, जिसके लिए आपको सिर्फ 5 रुपये से भी कम खर्च करना होगा और किचन में पड़ी सामान्य चीजों की जरूरत पड़ेगी. सिर्फ दो आसान स्टेप्स में आप न केवल चेहरा साफ और चमकदार बना सकती हैं, बल्कि त्वचा की ताजगी और नमी भी बरकरार रख सकती हैं. अब महंगे फेशियल भूल जाइए और घर पर ये देसी जुगाड़ अपनाइए.
स्टेप 1: कॉफी और दही से स्क्रब
-सबसे पहले आपको चाहिए कॉफी पाउडर और दही. कॉफी पाउडर में थोड़ा दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. अब इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. ध्यान रहे कि चेहरे की सफाई पहले से कर लें. हल्के हाथों से कुछ मिनट तक रगड़ें.
-यह पेस्ट स्क्रब की तरह काम करेगा और चेहरे से मैल और टैनिंग हटाने में मदद करेगा. इससे त्वचा की सतह पर जमा हुई डेड सेल्स हट जाएंगी और चेहरे की चमक बढ़ेगी. खास बात ये है कि यह स्टेप सिर्फ स्क्रब ही नहीं करता, बल्कि स्किन को नरम और ताजा भी बनाता है.
स्टेप 2: कॉफी, हल्दी और दूध का पैक
-इसके बाद अगले स्टेप में आपको कॉफी पाउडर, हल्दी और आटा मिलाकर पेस्ट बनाना है. अब इसमें थोड़ा दूध डालकर इसे घोल लें. यह पैक चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं. हल्के हाथों से रगड़ते हुए हटाएं.
-इस स्टेप से चेहरे पर जमी हुई डेड सेल्स और अतिरिक्त तेल हट जाता है. हल्दी और दूध का मिश्रण त्वचा को ग्लोइंग बनाता है और प्राकृतिक निखार लौटाता है. बस ये दो स्टेप्स हफ्ते में एक बार करने से आपको चेहरे की चमक और ब्राइटनेस में फर्क नजर आने लगेगा.
पैच टेस्ट जरूरी
हालांकि यह नुस्खा बेहद आसान और सुरक्षित है, फिर भी इसे सीधे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. किसी भी स्किन रिएक्शन से बचने के लिए यह जरूरी है. पैच टेस्ट करने के लिए थोड़ा पेस्ट कान या हाथ की अंदरूनी ओर लगाएं और कुछ मिनट बाद देखें, अगर कोई जलन या लालिमा न हो, तो आप इसे चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं.
घर पर ही फेशियल जैसा निखार
-इस देसी जुगाड़ से ना केवल पैसे की बचत होगी, बल्कि आप पार्लर की भीड़ और समय की भी बचत कर पाएंगी. घर बैठे चेहरे की चमक और निखार पाने का मज़ा ही अलग है. साथ ही यह नुस्खा पूरी तरह प्राकृतिक है और स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाता.
-महंगे फेशियल्स या क्रीम्स के पीछे भागने की जरूरत नहीं. बस किचन में रखी साधारण चीज़ों से ही आप अपने चेहरे को टैनिंग, मैल और डेड सेल्स से मुक्त कर सकती हैं. इससे न केवल चेहरे की चमक बढ़ेगी, बल्कि आपकी त्वचा भी मुलायम और ताज़गी से भरी रहेगी.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
About the Author
मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें
.