कानपुर से थोक में उठाते हैं ड्राईफ्रूट, बना लिए हैं चलती फिरती दुकान

Last Updated:

Chatarpur news: हमीरपुर के रहने वाले अर्जुन पिछले 6 सालों से अपनी बाईक में छुहारा, किशमिश और गरी जैसे ड्राई-फ्रूट्स बेच रहे हैं. वह कानपुर से थोक में माल उठाते हैं, और चलती फिरती दुकान बना लिए हैं. जिससे प्रतिदिन 2 हजार रुपये कमाई करते हैं.  

छतरपुर न्यूजः पैसा कमाने के लिए लोग नए-नए तरकीब अपनाते हैं. लेकिन जिन्होंने पढ़ाई-लिखाई तो ज्यादा नहीं की और पैसे कमाने का आईडिया दिमाग में हो तो वह भी बिजनेस शुरू कर सकता है. दरअसल, उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले अर्जुन जो छतरपुर में रहकर ड्राई फ्रूट्स का बिजनेस करते हैं. इसी से उनका बिजनेस चल रहा है.

कानपुर से लाते हैं माल

अर्जुन लोकल18 से बताते हैं कि हम थोक में यह माल खरीदते हैं और फिर इसे गांव और शहर की गलियों में घूमकर बेचते हैं. अभी चुपचाप छुहारा का छोटा पीस बेच रहा हूं. जिसकी ज्यादा डिमांड रहती है, वही लेकर चलते हैं. अर्जुन बताते हैं कि हमारा बिजनेस बहुत आसान है. कानपुर से ड्राई फ्रूट्स थोक में खरीदते हैं. यह ड्राई फ्रूट्स पाकिस्तान से होते हुए भारत आता है. हमारे जो कस्टमर होते हैं वह एक फिक्स रेट जानते हैं.‌

वह उसी रेट में लेना पसंद करते हैं. हम चाहे कम गुणवत्ता का ड्राई फ्रूट्स लाएं या उच्च गुणवत्ता का. लेकिन लोग एक फिक्स रेट में तय किए रहते हैं. हम भी ऐसी ही रणनीति बनाकर माल बेचते हैं. स्थानीय लोगों के बीच विश्वास और पहचान इतनी बना ली है कि लोग हंसते-हंसते इनका माल खरीदते हैं. जिससे इन्हें दिन में 500 से 1 हजार रुपए की कमाई हो जाती है.

मुनाफे का है बिजनेस

अर्जुन बताते हैं कि यह बिजनेस पिछले 6 सालों से कर रहा हूं. यह बिजनेस मुझे बहुत ही अच्छा लगा. इसमें मेहनत कम, मुनाफा अच्छा है. अर्जुन बताते हैं कि अगर आपके पास पूंजी कम है तो यह बिजनेस आप शुरू कर सकते हैं क्योंकि इस बिजनेस को करने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है और मुनाफा भी  अच्छा हो जाता है. अर्जुन बताते हैं कि हम जिस कीमत पर ड्राई फ्रूट्स खरीदते हैं उससे ज्यादा में ही बेचते हैं. छुहारा हो या किशमिश या गरी, इन सभी के 1 किलो में 20 रुपए का शुद्ध मुनाफा कमा लेते हैं.

हर दिन इतनी कमाई

अर्जुन बताते हैं कि अभी छुहारा बेच रहे हैं तो पेट्रोल खर्च काटकर 500 रुपए आसानी से बचा लेते हैं. साथ ही किशमिश और गरी गोला भी बेचते हैं. किशमिश में पेट्रोल खर्च काटकर हर दिन 1000 रुपए की बचत हो जाती है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

homemadhya-pradesh

कानपुर से थोक में उठाते हैं ड्राईफ्रूट, बना लिए हैं चलती फिरती दुकान

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *