आखिर क्यों बुढ़ापे में बार-बार टूटती है नींद? यहां जानिए बिना दवाइयों के कैसे पाएं गहरी नींद

Last Updated:

65 की उम्र के बाद नींद का टूटना आम है, लेकिन दवा ज़रूरी नहीं. आयुर्वेद के आसान उपाय जैसे गुनगुना दूध + जायफल, तिल के तेल की मालिश और हल्का प्राणायाम बुज़ुर्गों को गहरी व सुकून भरी नींद दिलाने में मदद करते हैं. प्राकृतिक तरीके से तनाव घटाएँ और सुबह तरोताज़ा उठें.

65 साल की उम्र के बाद नींद का टूटना, बार-बार करवट बदलना और सुबह थकान महसूस होना आम समस्या बन जाती है. कई लोग दवा लेना नहीं चाहते ऐसे में आयुर्वेद का आसान और घरेलू तरीका राहत दे सकता है.

Local18

आयुर्वेद के अनुसार नींद केवल आराम नहीं बल्कि मन शरीर और आत्मा को दोबारा ऊर्जा देने का समय है. सही नींद न मिले तो चिड़चिड़ापन, कमजोरी और तनाव बढ़ने लगता है खासकर 65+ उम्र में इसका असर ज्यादा दिखता है.

Local18

सर्वोदय हॉस्पिटल फरीदाबाद के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. चेतन शर्मा बताते हैं कि बुज़ुर्गों में अनिद्रा और स्लीप एपनिया की शिकायत आम है. लोग बिस्तर पर तो लेटते हैं लेकिन गहरी नींद नहीं आ पाती.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Local18

सोने से पहले एक कप गुनगुना दूध लें और उसमें एक चुटकी जायफल मिलाएँ. यह नसों को शांत करता है और दिमाग को रिलैक्स करता है जिससे नींद आने में आसानी होती है और बार-बार नींद टूटती नहीं.

Local18

रात को सोने से पहले पैरों के तलवों पर हल्के गर्म तिल के तेल से मालिश करें. इससे शरीर की थकान कम होती है रक्त संचार बेहतर होता है और दिमाग को आराम मिलता है जो गहरी नींद में मदद करता है.

Local18

सोने से पहले 5–10 मिनट गहरी साँसों वाला प्राणायाम करें. धीरे-धीरे साँस अंदर लें और बाहर छोड़ें. इससे तनाव कम होता है दिल की धड़कन शांत होती है और नींद स्वाभाविक रूप से आने लगती है.

Local18

यह आयुर्वेदिक स्लीप हैक पूरी तरह प्राकृतिक है और 65+ उम्र के लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है. बिना दवा तनाव कम होता है नींद गहरी आती है और सुबह शरीर हल्का महसूस होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

आखिर क्यों बुढ़ापे में बार-बार टूटती है नींद? यहां जानिए सही इलाज

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *