सर्दियों में ‘सुपरफूड’ या ‘बीमारियों की खान’? जानें ठंड के दिनों में दही खाना कितना सही

Last Updated:

Benefits Of Eating Curd In Winter : सर्दियों में दही को लेकर लोगों में अक्सर भ्रम रहता है कि यह सेहत के लिए अच्छा है या नुकसानदेह. एक्सपर्ट्स के अनुसार सही समय और सही तरीके से दही का सेवन किया जाए, तो यह पाचन मजबूत करने, इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है. हालांकि, गलत समय या अधिक मात्रा में दही खाना सर्दी-जुकाम और कफ की समस्या बढ़ा सकता है.

ऋषिकेश : सर्दियों का मौसम आते ही खानपान को लेकर कई तरह की धारणाएं लोगों के मन में बन जाती हैं. इन्हीं में से एक सबसे आम धारणा यह है कि सर्दियों में दही खाने से सर्दी, खांसी या जुकाम हो जाता है. सालों से यह बात घरों में दोहराई जाती रही है, जिस वजह से ठंड के मौसम में लोग दही से दूरी बना लेते हैं. लेकिन आयुर्वेद इस सोच को गलत साबित करता हैं. सच यह है कि सही तरीके और सही समय पर खाया गया दही सर्दियों में शरीर के लिए किसी सुपरफ़ूड से कम नहीं है. दही न सिर्फ पाचन को दुरुस्त रखता है बल्कि इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है, जो ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा जरूरी होती है.

डॉ. राजकुमार (आयुष) ने लोकल 18 को बताया कि दही एक प्राकृतिक प्रोबायोटिक फूड है, जिसमें अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं. ये बैक्टीरिया हमारे पेट की सेहत को बेहतर बनाते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं. सर्दियों में अक्सर लोग कम पानी पीते हैं और भारी व तला-भुना खाना ज्यादा खाते हैं, जिससे गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में दही इन समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है.

क्या सर्दियों के मौसम में खाना चाहिए दही ?
सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होने का खतरा ज्यादा रहता है. ठंडी हवा, तापमान में बदलाव और वायरल संक्रमण की वजह से लोग जल्दी बीमार पड़ जाते हैं. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स और पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं. यह शरीर को इंफेक्शन से लड़ने की ताकत देता है और सर्दी-जुकाम जैसी आम बीमारियों से बचाव करता है. यह भी माना जाता है कि दही शरीर को ठंडा करता है, इसलिए इसे सर्दियों में नहीं खाना चाहिए. जबकि हकीकत यह है कि दही शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है. अगर दही को सही तरीके से खाया जाए तो यह शरीर पर किसी तरह का नकारात्मक असर नहीं डालता.

ठंड के दिनों में दही खाने का बेस्ट टाइम
दही को सर्दियों में खाने का सही तरीका भी बहुत मायने रखता है. दिन के समय, खासकर दोपहर में दही खाना सबसे बेहतर माना जाता है. रात में बहुत ठंडा दही खाने से कुछ लोगों को कफ की समस्या हो सकती है, इसलिए रात में दही से परहेज करना ही सही रहता है. दही में थोड़ा सा भुना हुआ जीरा, काली मिर्च या सेंधा नमक मिलाकर खाने से यह और ज्यादा फायदेमंद हो जाता है. इससे दही की तासीर संतुलित होती है और पाचन भी बेहतर रहता है.

About the Author

mritunjay baghel

मीडिया क्षेत्र में पांच वर्ष से अधिक समय से सक्रिय हूं और वर्तमान में News-18 हिंदी से जुड़ा हूं. मैने पत्रकारिता की शुरुआत 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से की. इसके बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड चुनाव में ग्राउंड…और पढ़ें

homelifestyle

सर्दियों में ‘सुपरफूड’ या ‘बीमारियों की खान’? जानें ठंड के दिनों में दही…

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *