Last Updated:
Carrot Beetroot Juice Boon: यदि आप सर्दी में खुद को तरोताजा रखना चाहते हैं रोज सुबह एक गिलास चुकंदर और गाजर का जूस पी लीजिए. यकीन मानिए सर्दी में गाजर और चुकंदर का जूस आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है. इसमें सेहत का पूरा संसार छुपा रहता है. इसके कई फायदे हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं.
Carrot Beetroot Juice Boon: सर्दियों में शरीर को गर्म रखना होता है. साथ ही इस मौसम में मेटाबोलिज्म स्लो होने का खतरा रहता है जिससे पाचन भी कमजोर होने लगता है. यही कारण है कि सर्दियों में आपको इन सबके लिए गाजर और चुकंदर का जूस पीना चाहिए. गाजर और चुकंदर दोनों एंटीऑक्सीडेंट्स का भरपूर स्रोत है. यानी इससे आपके शरीर का टॉक्सिन बाहर निकलेगा. गाजर और चुकंदर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पेट संबंधी कई तरह की दिक्कतों को ठीक करेगा. यही कारण है कि एक्सपर्ट सर्दियों के मौसम में गाजर और चुकंदर खाने और इसका जूस पीने की सलाह देते हैं. चूंकि यह दिसंबर, जनवरी और फरवरी महीने में भरपूर उपलब्ध रहते हैं, इसलिए कुदरत ने हमारी सेहत के हिसाब से इसे खास तौर पर बनाया है. आइए इसके फायदों के बारे में जानते हैं.
गाजर के जूस के फायदे -Benefits of Carrot Juice
सबसे पहले तो गाजर सस्ती सब्जी है. गाजर में बेहद कम कैलोरी होती है जो पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इसमें विटामिन ए,सी,के और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. गाजर में मौजूद विटामिन ए कमजोर दृष्टि वालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. गाजर के जूस का नियमित सेवन न केवल आंखों की रोशनी को बेहतर बनाता है, बल्कि आंखों से जुड़ी अन्य बीमारियों से बचाव में भी मदद करता है. इसके अलावा, गाजर का जूस इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होता है. यानी इसस सर्दियों में इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है. गाजर में एंटी-कैंसर गुण होते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करता है. इससे स्किन की अंदरुनी चमक आती है. गाजर डायबिटीज़ मरीजों के लिए भी सुरक्षित माना जाता है. फाइबर कंटेंट होने से इससे पाचन तंत्र भी मजबूत होता है. गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर से टॉक्सिन को निकालता है.
चुकंदर के जूस के फायदे-Benefits of Beetroot Juice
चुकंदर को आमतौर पर लोग खून बढ़ाने वाली सब्जी ही मानते हैं लेकिन इसके कई और भी फायदे हैं. चुकंदर का जूस पीने से आपकी स्किन पर प्राकृतिक गुलाबी निखार आ सकती है. रोज़ाना चुकंदर का जूस पीने से कई फायदे हैं. चुकंदर का जूस एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है, क्योंकि इसमें आयरन और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है. यह तेजी से नए लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है. फोलेट (विटामिन B9) से भरपूर होने के कारण चुकंदर कोशिकाओं की वृद्धि में सहायक होता है और कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है. चुकंदर का जूस हाई ब्लड प्रेशर और दिल के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर चुकंदर शरीर में इंफ्लामेशन या सूजन को कम करता. इससे कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ता है. चुकंदर में मौजूद गट-फ्रेंडली फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाकर उसे नियमित रखने में सहायक होता है.
गाजर-चुकंदर जूस कैसे पिएं
अगर आपको चुकंदर का तीखा और मटमैला स्वाद पसंद नहीं है, तो आप इसमें एक संतरा या किन्नू का जूस मिलाकर उसका स्वाद संतुलित कर सकते हैं. इससे जूस में हल्की मिठास आ जाएगी और आपको विटामिन सी की अच्छी मात्रा भी मिलेगी. ताज़े फलों के जूस में चीनी डालने से बचें क्योंकि इससे जूस पीने का मकसद ही खत्म हो जाता है. आप जूस में एक चुटकी काला नमक भी मिला सकते हैं जो गैस और एसिडिटी से बचाने में मदद करता है.
जूस पीने के सही समय
कोई भी जूस खाली पेट न पिएं. गाजर-चुकंदर जूस पीने का सही समय लंच से करीब 2 घंटे पहले है. इसे आप नाश्ते के बाद या 12 बजे के आसपास पी सकते हैं.सूर्यास्त के बाद या भोजन के साथ किसी भी प्रकार का जूस पीने से बचना चाहिए.
About the Author
Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at News18. His role blends in-dep…और पढ़ें