खरगोन में यहां मिलेगी मोबाइल, बाइक रिपेयरिंग और बकरी पालन की फ्री ट्रेनिंग, रहना-खाना फ्री, जानें डिटेल

Last Updated:

Khargone News: खरगोन में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. टू-व्हीलर रिपेयरिंग कोर्स, मोबाइल रिपेयरिंग कोर्स और बकरी पालन में 30 दिन का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू होने जा रहा है. इस दौरान रहने और खाने की पूरी व्यवस्था भी मुफ्त रखी गई है.

खरगोन जिले में 18 से 45 वर्ष तक के युवाओं के लिए विशेष कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है. इसका उद्देश्य युवाओं को तकनीकी और स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर प्रदान करना है. प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवक आसानी से लोन लेकर अपना खुद का काम शुरू कर सकते हैं.

बाइक रिपेयरिंग कोर्स खरगोन, बकरी पालन प्रशिक्षण खरगोन, आर सेटी खरगोन ट्रेनिंग, निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण, फ्री स्किल ट्रेनिंग 2026, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

बैंक ऑफ इंडिया-आर सेटी, खरगोन द्वारा यह निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण 05 जनवरी 2026 से शुरू होगा. इसमें तीन प्रमुख कोर्स शामिल किए गए हैं. 30 दिन का टू-व्हीलर रिपेयरिंग कोर्स, मोबाइल रिपेयरिंग कोर्स और बकरी पालन प्रशिक्षण. युवाओं के लिए यह मौका पूरी तरह मुफ्त रखा गया है, जिसमें रहना और खाना भी संस्थान की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा.

बाइक रिपेयरिंग कोर्स खरगोन, बकरी पालन प्रशिक्षण खरगोन, आर सेटी खरगोन ट्रेनिंग, निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण, फ्री स्किल ट्रेनिंग 2026, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

इस प्रशिक्षण में केवल वही युवा भाग ले सकेंगे, जिन्होंने 31 दिसंबर 2025 तक अपना पंजीयन कराया होगा. पंजीकरण अनिवार्य है और चयन “पहले आएं, पहले पाएं” के आधार पर किया जाएगा. प्रशिक्षण का स्थान स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, जुलवानिया रोड, सुतमिल कॉलेज के पास, खरगोन तय किया गया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बाइक रिपेयरिंग कोर्स खरगोन, बकरी पालन प्रशिक्षण खरगोन, आर सेटी खरगोन ट्रेनिंग, निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण, फ्री स्किल ट्रेनिंग 2026, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

मोबाइल और बाइक रिपेयरिंग दोनों ही आज के समय में तेजी से बढ़ते रोजगार क्षेत्र हैं. प्रशिक्षण पूरा करने वाला युवक गांव या शहर कहीं भी अपना छोटा सर्विस सेंटर खोलकर अच्छी कमाई कर सकता है. वहीं बकरी पालन प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं के लिए बड़ा अवसर है, जिससे कम लागत में बेहतर मुनाफा कमाया जा सकता है.

बाइक रिपेयरिंग कोर्स खरगोन, बकरी पालन प्रशिक्षण खरगोन, आर सेटी खरगोन ट्रेनिंग, निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण, फ्री स्किल ट्रेनिंग 2026, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

पंजीयन के लिए युवाओं को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे. इनमें आधार कार्ड, अंकसूची, जाति प्रमाणपत्र, निवासी प्रमाणपत्र, तीन पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक शामिल हैं. इसके अलावा राशन कार्ड, जॉब कार्ड, NRLM SHG, मिशन अंत्योदय, PIP, SECC लिस्ट या प्रधानमंत्री आवास प्रमाणपत्र में से कोई एक दस्तावेज भी आवश्यक है.

बाइक रिपेयरिंग कोर्स खरगोन, बकरी पालन प्रशिक्षण खरगोन, आर सेटी खरगोन ट्रेनिंग, निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण, फ्री स्किल ट्रेनिंग 2026, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

आर सेटी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण पूरी तरह प्रैक्टिकल आधारित रहेगा, ताकि युवा स्किल सीखकर तुरंत काम शुरू कर सकें. संस्थान की टीम सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के बाद रोजगार और लोन संबंधी मार्गदर्शन भी देगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें.

बाइक रिपेयरिंग कोर्स खरगोन, बकरी पालन प्रशिक्षण खरगोन, आर सेटी खरगोन ट्रेनिंग, निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण, फ्री स्किल ट्रेनिंग 2026, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

प्रशिक्षण से जुड़ी किसी भी जानकारी, पंजीयन या सहायता के लिए प्रतिभागी 9691561111, 8966855956, 7509226816, 8225036250 और 8827434794 पर संपर्क कर सकते हैं. जिले के युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है, जिसमें बिना किसी शुल्क के रहकर तकनीकी प्रशिक्षण लेकर अपना भविष्य संवारने का मौका मिलेगा.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

खरगोन में यहां मिलेगी मोबाइल, बाइक रिपेयरिंग और बकरी पालन की फ्री ट्रेनिंग

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *