गठिया और यूरिक एसिड के दर्द से हैं परेशान, तो इस घरेलू उपाय से दूर होगा जोड़ों का दर्द और सूजन

Last Updated:

गलत खानपान और कम एक्टिव लाइफस्टाइल से बढ़ रही गठिया और यूरिक एसिड की समस्या में आयुर्वेद दे सकता है राहत. मेथी, अजवाइन और हल्दी से बना यह आसान घरेलू उपाय जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मददगार है. नियमित सेवन सही खानपान और हल्की कसरत से असर धीरे-धीरे दिखाई देता है.

आजकल गलत खानपान और कम चलने-फिरने से गठिया और यूरिक एसिड की समस्या तेजी से बढ़ रही है. जोड़ों में दर्द, सूजन और चलने में परेशानी आम हो गई है. ऐसे में लोग आसान और घरेलू उपाय खोजते हैं.

Local18

वरिष्ठ आयुर्वेद विशेषज्ञ वैद्य चेतन शर्मा, सर्वोदय हॉस्पिटल फरीदाबाद के अनुसार सही जड़ी बूटियों का नियमित सेवन गठिया और यूरिक एसिड में राहत दे सकता है. आयुर्वेद शरीर की जड़ से समस्या को ठीक करने पर जोर देता है.

Local18

इस घरेलू उपाय के लिए 1 चम्मच मेथी दाने, 1 चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच हल्दी लें. ये तीनों चीजें आसानी से हर रसोई में मिल जाती हैं और शरीर के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Local18

मेथी दाने, अजवाइन और हल्दी को हल्की आंच पर भून लें. ठंडा होने पर इन्हें पीसकर बारीक पाउडर बना लें. इस पाउडर को किसी सूखी और साफ डिब्बी में सुरक्षित रख लें.

Local18

इस पाउडर का आधा चम्मच रोज सुबह खाली पेट और आधा चम्मच रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ लें. नियमित सेवन से धीरे धीरे असर दिखाई देने लगता है.

Local18

इस उपाय से जोड़ों की सूजन कम होती है और दर्द में राहत मिलती है. यूरिक एसिड का स्तर संतुलित रहने में मदद मिलती है और चलने फिरने में आसानी महसूस होती है.

Local18

उपाय के साथ तली भुनी और ज्यादा मसालेदार चीजों से परहेज करें. दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं और हल्की कसरत को दिनचर्या में शामिल करें. किसी गंभीर समस्या में डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

गठिया और यूरिक एसिड से हैं परेशान, तो जानिए इसका रामबाण उपाय

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *