मंगलवार का टैरोकार्ड राशिफल: धनु राशि वालों के लिए बड़े बदलाव का दिन है, मकर राशि वालों को करियर में तरक्की मिलेगी

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (5 August 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

5 अगस्त, मंगलवार को मिथुन राशि वालों के लिए पारिवारिक खुशी और करियर में स्थिरता का योग है। कर्क राशि वालों को मानसिक राहत मिलेगी। करियर में बदलाव के संकेत हैं। सिंह राशि वालों को पुराने फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे।

तुला राशि वालों के लिए आशाओं से भरा दिन रहेगा। वृश्चिक राशि के लोगों को करियर में नई शुरुआत का मौका मिलेगा। धनु राशि वालों के लिए जीवन में बड़े बदलाव का समय है। मकर राशि वालों को करियर में सम्मान और तरक्की मिलेगी। मीन राशि वालों को अचानक बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स

आज का दिन चतुराई, समझ और आत्म-नियंत्रण से भरा रहेगा। परिवार में कोई सदस्य किसी बात को छिपा सकता है, जिससे भ्रम की स्थिति बन सकती है। बच्चों की किसी गतिविधि या परीक्षा से जुड़ी उलझन हो सकती है। व्यापार में अपनी बातें गुप्त रखना जरूरी है, वरना कोई आपकी योजना चुरा सकता है। घर में किसी सदस्य का व्यवहार थोड़ा अजीब लग सकता है। आपको भावनात्मक रूप से सावधान और समझदार रहने की जरूरत है।

करियर – आपकी योजना कोई दूसरा चुपचाप अपना सकता है। आज समझदारी और गोपनीयता बहुत जरूरी है। किसी पुरानी योजना में धोखा या बदलाव हो सकता है। ऑफिस में राजनीति बढ़ सकती है और सहकर्मियों पर भरोसा करना मुश्किल होगा। अगर आप नई नौकरी में हैं, तो कानूनी बातों पर ध्यान दें। दूर की सोच आपको किसी परेशानी से बचा सकती है। प्रेम – प्रेम संबंधों में छिपी हुई बातें या पुरानी कोई सच्चाई सामने आ सकती है। आप या आपका साथी किसी बात को लेकर ईमानदार नहीं हो सकते हैं। आज सब कुछ साफ-साफ बताना जरूरी है, वरना शक गहराता जाएगा। सिंगल लोगों को किसी आकर्षण में धोखे का डर है। शादीशुदा जीवन में बातें छिपाने से टकराव हो सकता है। स्वास्थ्य – उलझन और बेचैनी के कारण मानसिक अस्थिरता रह सकती है। आज आराम और आत्ममंथन की जरूरत है। शरीर से ज्यादा मन को आराम दें। ध्यान, प्राणायाम और अच्छी दिनचर्या से लाभ होगा। लकी रंग: मस्टर्ड येलो, लकी नंबर: 3

वृषभ – सेवन ऑफ कप्स

आज का दिन भ्रम, कई विकल्पों और फैसलों से भरा रहेगा। आपके सामने एक साथ कई मौके आ सकते हैं, जिससे सही राह चुनना मुश्किल होगा। परिवार में किसी फैसले पर असहमति या भ्रम की स्थिति बन सकती है। बच्चों से जुड़ी कोई योजना अचानक बदल सकती है। व्यापार में बहुत से विकल्प सामने आएंगे, लेकिन उनमें से कुछ धोखे भरे हो सकते हैं। घर में साज-सज्जा या यात्रा की योजना बन सकती है, पर उसमें स्पष्टता की कमी रहेगी।

करियर – एक साथ कई विकल्प आपको परेशान कर सकते हैं। नई नौकरी, ट्रांसफर या प्रोजेक्ट को लेकर फैसला लेने में संदेह रहेगा। जिस मौके को आप सबसे अच्छा मान रहे हों, वह शायद उतना व्यावहारिक न हो। ध्यान से सोचना जरूरी है। आज कल्पनाओं की बजाय सच्चाई को प्राथमिकता देना फायदेमंद रहेगा। प्रेम – प्रेम संबंधों में भावनात्मक उलझन रह सकती है। आप किसी एक रिश्ते को लेकर साफ नहीं होंगे या पुराने प्यार की यादें आपके वर्तमान पर असर डाल सकती हैं। सिंगल लोगों को कई संभावनाएं दिख सकती हैं, पर उनमें सच्चाई और भ्रम के बीच फर्क करना मुश्किल होगा। शादीशुदा लोगों के लिए बातचीत की कमी से स्थिति और भी बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य – गलत खान-पान के कारण शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। मानसिक थकान और फैसला न ले पाने के कारण तनाव संभव है। ध्यान और संतुलित दिनचर्या आपके लिए मददगार रहेगी। लकी रंग: पर्पल, लकी नंबर: 2

मिथुन – फोर ऑफ वैंड्स

आज का दिन अच्छे मौकों, सामाजिक मेल-जोल और परिवार की खुशियों से भरा रहेगा। कोई पुरानी रुकी हुई योजना आज पूरी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि या खुशी का जश्न मनाया जा सकता है। बच्चों की किसी सफलता पर आपको गर्व होगा। व्यापार में स्थिरता और सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम या यात्रा का भी योग बन सकता है। पारिवारिक रिश्तों में तालमेल बना रहेगा और पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं।

करियर – आज स्थिरता और मान-सम्मान की स्थिति बनेगी। किसी प्रोजेक्ट के सफलतापूर्वक पूरा होने पर आपको तारीफ मिल सकती है। लंबे समय से चल रहे आपके प्रयासों का अच्छा नतीजा मिलेगा। ऑफिस में टीमवर्क और सहयोग का अनुभव होगा। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इंटरव्यू या मीटिंग में आपको सफलता मिलेगी। प्रेम – प्रेम संबंधों में आज विश्वास और एकता बनी रहेगी। आपसी समझ और पारिवारिक सहमति से रिश्ते आगे बढ़ सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन रिश्ते को और गहरा बनाने का है। सिंगल लोगों के लिए किसी खास व्यक्ति से मिलने की संभावना बन सकती है। संबंधों में स्थिरता और परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य – मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। दिनचर्या में संतुलन बना रहेगा और आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर होगा। योग, व्यायाम या किसी प्राकृतिक उपचार से लाभ मिलेगा। पेट से जुड़ी हल्की समस्या हो सकती है, लेकिन वह ठीक हो जाएगी। लकी रंग: लाइट पिंक, लकी नंबर: 4

कर्क – सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स

आज परिस्थितियां धीरे-धीरे सुधरती नजर आएंगी। हाल की परेशानियां पीछे छूटेंगी और आपको मानसिक राहत महसूस होगी। परिवार के साथ किसी शांत और अच्छी जगह की यात्रा हो सकती है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं, वहीं बच्चों की पढ़ाई या भविष्य से जुड़ा कोई फैसला लिया जा सकता है। व्यापार में धीमी गति से, लेकिन स्थिरता के साथ तरक्की होगी। कोई लंबा चला आ रहा पारिवारिक मामला अब सुलझ सकता है और रिश्तों में सहजता वापस लौटेगी।

करियर – नौकरी में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं, खासकर जो लोग विदेश में अवसर ढूंढ रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। किसी पुराने काम को पूरा करने का मौका मिलेगा। अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर रहेगा। कुछ लोगों को ऑफिस में जगह बदलने या विभाग में बदलाव की सूचना मिल सकती है। करियर में नए नजरिए से आगे बढ़ने का समय है। प्रेम – रिश्तों में भावनात्मक दूरी धीरे-धीरे कम होगी। पुरानी गलतफहमियों पर अब बातचीत हो सकती है। प्रेम संबंधों में एक नई समझ पैदा होगी। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से सहयोग और साथ मिलेगा। जो लोग रिश्तों में साफ बात चाहते हैं, उन्हें आज अपने मन की बात कहने का अच्छा मौका मिल सकता है। संबंधों को लेकर एक नई सोच की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य – नींद की समस्या से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है। किसी पुरानी बीमारी के ठीक होने की प्रक्रिया शुरू होगी। थकान और सिरदर्द जैसे हल्के लक्षण दिख सकते हैं, लेकिन स्थिति काबू में रहेगी। ध्यान या प्राणायाम से फायदा होगा। लकी रंग: ब्लू, लकी नंबर: 7

सिंह – जजमेंट

पुराने फैसलों के नतीजे आज सामने आ सकते हैं। किसी पिछली योजना या कोशिश का फल मिल सकता है। परिवार में पुराने मामलों पर चर्चा हो सकती है और कोई महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है। बुजुर्गों से जुड़ा कोई कानूनी या स्वास्थ्य संबंधी मामला हल हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। संपत्ति या पारिवारिक मामलों में सही फैसला होने के संकेत हैं। आज आत्ममंथन का दिन है, जहाँ आप अपने फैसलों पर फिर से विचार कर सकते हैं।

करियर – पुराने प्रोजेक्ट्स या इंटरव्यू के नतीजे मिल सकते हैं। जो लोग लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। परेशानियों भरे समय से बाहर निकलने का समय है। ऑफिस में आपके फैसलों की तारीफ हो सकती है। अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। प्रेम – पुराने संबंधों का मूल्यांकन हो सकता है या कोई पुराना प्रेमी अचानक संपर्क कर सकता है। जिन रिश्तों में दूरी थी, उनके बीच सुलह की संभावना बन सकती है। शादीशुदा लोगों को एक-दूसरे की सोच को समझने का मौका मिलेगा। कोई जरूरी फैसला, जैसे शादी या रिश्ते को लेकर दिशा तय करना, आज लिया जा सकता है। साफ सोच और जागरूकता रिश्तों में नयापन ला सकती है। स्वास्थ्य – आप किसी बीमारी से जूझ रहे थे, तो अब उसमें सुधार के संकेत मिल सकते हैं। ध्यान और अच्छी दिनचर्या से मानसिक और भावनात्मक संतुलन मिलेगा। आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी सुधार या फिर से सोचने का है, आप अपनी जीवनशैली में अच्छे बदलाव ला सकते हैं। लकी रंग: क्रीम, लकी नंबर: 9

कन्या – टेन ऑफ़ स्वॉर्ड्स

आज के दिन की शुरुआत मानसिक थकान या किसी निराशाजनक खबर के साथ हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार या फैसले को लेकर चिंता हो सकती है। पुराने विवाद या गलतफहमियां फिर से सामने आ सकती हैं, जिससे घर का माहौल कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। बच्चों से जुड़ी उम्मीदों में रुकावट या हार का भाव रह सकता है। कोई पुराना रिश्ता या विश्वास आज टूट सकता है, जिससे मन भारी रहेगा।

करियर – जिन लोगों की नौकरी अस्थिर थी, उन्हें बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए। ऑफिस में राजनीति या पीठ पीछे हो रही बातें सामने आ सकती हैं। आपकी मेहनत को नजरअंदाज किया जा सकता है, जिससे आप निराश महसूस करेंगे। हालांकि, यह समय एक नई सोच और बेहतर विकल्प की तलाश का संकेत भी देता है। प्रेम – रिश्तों में ठहराव या अचानक अलगाव हो सकता है। किसी बात पर गंभीर मतभेद आपके प्रेम संबंध को नुकसान पहुंचा सकता है। जिनके रिश्ते पहले से ही कमजोर थे, उनके लिए यह दिन फैसला लेने वाला हो सकता है। प्यार में धोखा या थकान का अनुभव हो सकता है। यह समय खुद को बेहतर करने और खुद को महत्व देने का है, न कि रिश्ते को जबरदस्ती बनाए रखने का। स्वास्थ्य – मानसिक तनाव, सिरदर्द, थकान और नींद की कमी जैसे लक्षण बढ़ सकते हैं। आत्म-विश्वास में कमी महसूस होगी और मन में नकारात्मकता का असर स्वास्थ्य पर दिख सकता है। ध्यान, योग और मानसिक शांति के उपाय बहुत जरूरी हैं। लकी रंग: ग्रे, लकी नंबर: 8

तुला – द स्टार

आज का दिन उम्मीदों और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। किसी पुराने प्रयास का आज अच्छा नतीजा मिल सकता है। परिवार में विश्वास और तालमेल का माहौल बनेगा। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मन में किसी अधूरे सपने को लेकर नई प्रेरणा जागेगी। घर में कोई पूजा-पाठ, धार्मिक काम या साज-सज्जा से जुड़ा काम पूरा हो सकता है। बुजुर्गों की सलाह आपको मानसिक शांति देगी। आज का दिन आध्यात्मिक और भावनात्मक रूप से नया जीवन देने वाला हो सकता है।

करियर – नए प्रोजेक्ट्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अगर आपने किसी इंटरव्यू के लिए आवेदन किया था, तो आज सकारात्मक सूचना मिल सकती है। रुकी हुई तरक्की अब धीरे-धीरे आगे बढ़ती नजर आएगी। रचनात्मक और शोध से जुड़े क्षेत्रों में खास सफलता संभव है। लंबे समय से चल रही उलझन की स्थिति अब साफ हो सकती है। प्रेम – रिश्तों में सुधार और जुड़ाव का दिन है। पुराने मतभेदों को दूर करने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों के जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति आ सकता है जिससे भावनात्मक जुड़ाव हो। शादीशुदा लोगों को एक-दूसरे की भावनाओं की ज्यादा कदर होगी। विश्वास और साथ की भावना रिश्ते को नई दिशा देगी। प्यार में नई उम्मीदें जागेंगी और मन उत्साहित रहेगा। स्वास्थ्य – मानसिक शांति और तनाव-मुक्त माहौल स्वास्थ्य को अच्छा बनाएगा। ध्यान और मेडिटेशन से विशेष लाभ होगा। त्वचा, आंखों या हार्मोन से जुड़ी समस्याओं में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा। आप खुद में एक नई ऊर्जा और ताजगी महसूस कर सकते हैं। लकी रंग: नेवी ब्लू, लकी नंबर: 3

वृश्चिक – ऐस ऑफ कप्स

भावनाओं और नई शुरुआत से जुड़ा बहुत ही अच्छा और शुभ दिन है। किसी पुराने रिश्ते में नया मोड़ आ सकता है या कोई नया रिश्ता जीवन में आ सकता है। परिवार में प्यार, सहानुभूति और आपसी तालमेल का माहौल रहेगा। बच्चों की तरफ से खुशी या अच्छी खबर मिल सकती है। भावनात्मक स्तर पर गहराई और अपनापन महसूस होगा। कोई धार्मिक या भावनात्मक कार्यक्रम हो सकता है। अपनों के साथ समय बिताना मन को शांति देगा।

करियर – रचनात्मक और सेवा से जुड़े क्षेत्रों में खास तरक्की के संकेत हैं। अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन बहुत अच्छा है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और बॉस से तारीफ मिल सकती है। फ्रीलांसिंग या कला से जुड़े कामों में नए अवसर मिल सकते हैं। नए संपर्क आपके करियर को भविष्य में नई दिशा देंगे। प्रेम – प्यार में नयापन और भावनात्मक नजदीकी देखने को मिलेगी। सिंगल लोगों को किसी नए व्यक्ति से भावनात्मक जुड़ाव संभव है। शादीशुदा जीवन में रोमांस और समझदारी बढ़ेगी। अगर रिश्ते में कोई दूरी रही है, तो आज उसे सुलझाने का मौका मिलेगा। मन की बातें खुलकर कहने-सुनने का समय है। स्वास्थ्य – भावनात्मक संतुलन बना रहेगा, जिससे मानसिक स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। दिल, ब्लड प्रेशर या हार्मोन संबंधी समस्याओं में राहत मिल सकती है। योग, प्राणायाम और जल-चिकित्सा खास तौर पर फायदेमंद होगी। लकी रंग: पर्ल व्हाइट, लकी नंबर: 6

पुराने विचार, रिश्ते या परिस्थितियां आज खत्म हो सकती हैं, जो भविष्य के लिए नई राह खोलेंगी। जीवन के किसी भी हिस्से में बदलाव निश्चित है, चाहे वह जगह बदलना हो, रिश्तों की दिशा बदलना हो या मानसिक सोच का अंत। परिवार में कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं जो भावनात्मक रूप से मुश्किल लगें, पर उनसे लंबे समय में फायदा होगा। बच्चों से जुड़ी जिम्मेदारियां फिर से सामने आ सकती हैं। बीते हुए कल से मुक्ति पाकर आगे बढ़ने का दिन है।

करियर – करियर में पुराने तरीके से बाहर निकलने का समय है। कोई नौकरी या प्रोजेक्ट खत्म हो सकता है, लेकिन नई संभावनाएं जल्द ही सामने आएंगी। ट्रांसफर या करियर के क्षेत्र में बदलाव की संभावना है। जिन्हें प्रमोशन की उम्मीद थी, उन्हें पहले निराशा, फिर राहत मिल सकती है। कारोबार में पुराने नुकसान से सीख लेकर नए रास्ते अपनाना फायदेमंद रहेगा। प्रेम – रिश्तों में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। किसी पुराने रिश्ते का अंत हो सकता है या अलगाव की स्थिति बन सकती है। वहीं, कुछ लोगों के लिए यह बीते रिश्तों से मुक्ति और नए रिश्तों की शुरुआत का संकेत भी हो सकता है। सिंगल लोग किसी ऐसे व्यक्ति से दूर हो सकते हैं जिससे जुड़ाव की संभावना थी। मन को साफ रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य – शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर फिर से निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। पुरानी बीमारी का इलाज या इलाज का तरीका बदल सकता है। कोई बुरी आदत या गलत जीवनशैली से छुटकारा संभव है। ध्यान और डिटॉक्स से लाभ मिलेगा। मानसिक रूप से थोड़ी अस्थिरता हो सकती है, लेकिन आखिर में संतुलन लौट आएगा। लकी रंग: गहरा बैंगनी, लकी नंबर: 9

मकर – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन आत्मविश्वास और समझदारी से भरा रहेगा। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को आप आसानी से निभाएंगे और दूसरों की मदद करेंगे। मां या किसी महिला सदस्य से जुड़ी कोई अहम भूमिका सामने आ सकती है। संपत्ति या घर से जुड़े मामलों में फैसले लिए जा सकते हैं। बच्चों की तरक्की की कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर का माहौल शांत और अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में स्थिति मजबूत बनी रहेगी। घर से जुड़ा कोई छोटा कार्यक्रम भी हो सकता है।

करियर – नौकरीपेशा लोगों को आज स्थिरता और सम्मान मिलेगा। महिलाएं खासतौर पर कार्यस्थल पर नेतृत्व की भूमिका में आगे आएंगी। व्यापार में परिवार की भागीदारी से लाभ हो सकता है। पैसों का निवेश सोच-समझकर करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी अनुभवी महिला से करियर से जुड़ी सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। नई परियोजनाएं शुरू करने के लिए समय अच्छा है। प्रेम – रिश्तों में स्थिरता और देखभाल की भावना बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में परिपक्वता आएगी और पार्टनर के साथ भावनात्मक समझ बढ़ेगी। शादीशुदा लोगों के बीच आपसी सहयोग बना रहेगा। सिंगल लोग किसी आत्मनिर्भर और स्थिर स्वभाव के व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। परिवार से मिलने वाला समर्थन प्रेम संबंधों को और मजबूत कर सकता है। स्वास्थ्य – खान-पान पर ध्यान देने से शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी। महिलाओं को हार्मोन या कैल्शियम से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। मानसिक रूप से संतुलन बना रहेगा। घरेलू कामों और जिम्मेदारियों से थकान हो सकती है। लकी रंग: ब्राउन, लकी नंबर: 4

कुंभ – क्वीन ऑफ वांड्स

आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व करने की क्षमता आज खासतौर पर उभरकर सामने आएगी। आप अपने विचारों और फैसलों में साफ रहेंगे, जिससे परिवार में भी आपकी भूमिका अहम होगी। घर में कामों को सही तरीके से चलाया जाएगा। बुजुर्गों से कोई व्यावहारिक सलाह फायदेमंद हो सकती है। बच्चों की किसी रचनात्मक गतिविधि में आपकी भागीदारी रहेगी। आर्थिक रूप से दिन स्थिर रहेगा और किसी महत्वपूर्ण चीज की खरीद की योजना बन सकती है।

करियर – कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ होगी। कोई नया प्रोजेक्ट या काम आपको सौंपा जा सकता है। जो लोग शिक्षा, मीडिया या प्रशासन से जुड़े हैं, उनके लिए प्रमोशन या नए अवसर संभव हैं। अपने आत्मविश्वास और व्यावहारिक सोच के बल पर आप परेशानियों से पार पा सकते हैं। टीम को संगठित करने में आप सफल रहेंगे। प्रेम – प्रेम संबंधों में आत्मविश्वास और स्पष्टता बनी रहेगी। सिंगल लोग किसी प्रभावशाली और आत्मनिर्भर व्यक्ति से आकर्षित हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों के बीच पारदर्शिता बढ़ेगी। संबंधों में ईमानदारी और सम्मान को खास महत्व मिलेगा। अगर कोई मतभेद है तो आप नेतृत्व करते हुए हल निकालने में सफल होंगे। स्वास्थ्य – आप ऊर्जावान और सक्रिय महसूस करेंगे। मानसिक रूप से भी आप स्थिर रहेंगे। बहुत ज्यादा व्यस्तता के कारण शरीर में थकान या नींद की कमी हो सकती है। गर्दन से संबंधित हल्की परेशानी हो सकती है। नियमित योग, ध्यान और संतुलित आहार आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। लकी रंग: पीच, लकी नंबर: 3

मीन – द टॉवर

आज का दिन कुछ अचानक बदलावों और झटकों से भरा रह सकता है। कोई ऐसा राज या सच्चाई सामने आ सकती है जो आपको मानसिक रूप से परेशान कर दे। पारिवारिक या रिश्तों में कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है। घर के किसी सदस्य की भावनात्मक प्रतिक्रिया से माहौल थोड़ी देर के लिए तनावपूर्ण हो सकता है। बच्चों को लेकर चिंता बढ़ सकती है या उनके व्यवहार में बदलाव महसूस होगा। कोई योजना अचानक रुक सकती है, इसलिए धैर्य और समझ बनाए रखें।

करियर – कार्यस्थल पर अचानक बदलाव, ट्रांसफर या टीम में बदलाव की संभावना है। कोई ऐसा फैसला सामने आ सकता है जो आपकी योजना के उलट हो। जिन लोगों को स्थिरता की तलाश थी, उन्हें कुछ समय के लिए अनिश्चितता का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य और लचीलापन आपके लिए सबसे बड़ा सहारा रहेगा। प्रेम – प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी या किसी छुपे हुए सच का खुलासा हो सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की दखलअंदाजी से स्थिति और भी बिगड़ सकती है। सिंगल लोगों को किसी रिश्ते में धोखा या भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज रिश्तों में साफ बात करना और संवाद बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य – मानसिक तनाव, चक्कर आना, नींद में गड़बड़ी या सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। भावनात्मक अस्थिरता आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकती है, इसलिए मेडिटेशन और शांत माहौल में रहना बेहतर रहेगा। लकी रंग: ग्रीन, लकी नंबर: 5

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *