ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इस खिलाड़ूी ने पकड़े हैं सबसे ज्यादा कैच, जानिए कौन किस नंबर पर

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सिर्फ बल्लेबाजी और गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि शानदार फील्डिंग भी देखने को मिलती है. लंबे फॉर्मेट के इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने अपने कैच पकड़ने के हुनर से मैच का रुख बदला है. आंकड़ों पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ इस सूची में सबसे ऊपर नजर आते हैं.

स्टीव स्मिथ – ऑस्ट्रेलिया

स्टीव स्मिथ ने 2019 से 2025 के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 57 मैच खेले हैं. इन मैचों की 110 पारियों में उन्होंने कुल 114 कैच पकड़े हैं. यानी औसतन हर पारी में एक से ज्यादा कैच. एक मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 कैच का रहा है. स्लिप में उनकी तेज प्रतिक्रिया और मजबूत पकड़ उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है.

जो रूट – इंग्लैंड

इस सूची में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट हैं. रूट ने 71 मैचों की 137 पारियों में 105 कैच लपके हैं. उनका कैच प्रति पारी औसत 0.766 रहा है. जो रूट अक्सर स्लिप और इनफील्ड में तैनात रहते हैं और दबाव के समय भरोसेमंद फील्डर साबित होते हैं.

जैक क्रॉली – इंग्लैंड

इंग्लैंड के ही सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 2020 से 2025 के बीच 54 मैचों में 59 कैच पकड़े हैं. 103 पारियों में उनका कैच प्रति पारी औसत 0.572 रहा है. युवा होने के बावजूद क्रॉली ने फील्डिंग में लगातार सुधार दिखाया है.

एडन मार्करम – साउथ अफ्रीका

चौथे नंबर पर साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम हैं. उन्होंने सिर्फ 33 मैचों में 55 कैच पकड़े हैं, जो अपने आप में काफी प्रभावशाली है. उनका कैच प्रति पारी औसत 0.873 है, जो बताता है कि वह कम मैचों में भी कितने असरदार फील्डर रहे हैं. स्लिप और कवर में उनकी फील्डिंग अक्सर मैच जिताऊ साबित हुई है.

बेन स्टोक्स – इंग्लैंड

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने 59 मैचों की 114 पारियों में 55 कैच लिए हैं. हालांकि उनका कैच प्रति पारी औसत 0.482 है, लेकिन मुश्किल मौकों पर लिए गए उनके कैच कई बार मैच का पासा पलट चुके हैं. 

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *