रविवार का टैरोकार्ड राशिफल: वृष राशि वालों को दुगना फायदा और कर्क राशि के लोगों को कामकाज में उम्मीद से बेहतर नतीजे मिलेंगे

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (14 December 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

14 दिसंबर, रविवार को वृष राशि वालों को दुगना फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मिथुन राशि के लोगों को नई शुरुआत के मौके मिलेंगे। कर्क राशि के लोगों को कामकाज में उम्मीद से बेहतर नतीजे मिलेंगे। धनु राशि के लोगों को परिवार से मदद मिलेगी।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन सुकून, स्थिरता और देखभाल भरी ऊर्जा से भरा रहेगा। घर में आरामदायक माहौल बनेगा। बुजुर्ग आपकी संयत भूमिका से संतुष्ट दिखेंगे। हाउसवाइफ को घरेलू कार्यों में सहजता और सुगमता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में स्थिर लाभ मिलेगा। किसी आवश्यक वस्तु की पूर्ति से खुशी मिलेगी। रिश्तेदारों से मधुर संवाद होगा। वातावरण में पोषण, गर्माहट और संतुलन की लहर फैलती रहेगी। आप वित्तीय सुरक्षा और भावनात्मक गर्माहट महसूस करेंगे। घर-परिवार में सुखद और स्थिर समय बीतेगा।

करियर – कार्यस्थल पर विश्वसनीयता और स्थिर प्रदर्शन आपकी पहचान बनेगा। मैनेजमेंट प्रोफेशनल को टीम के बीच भरोसे की भूमिका मिलेगी। गवर्नमेंट कर्मचारियों को किसी जटिल प्रक्रिया में धीरे-धीरे सफलता मिलेगी। लॉ क्षेत्र में आपकी संतुलित तैयारी असर डालेगी। उद्यमियों को संसाधन प्रबंधन से लाभ होगा।

लव – प्रेम में देखभाल और भावनात्मक सुरक्षा बढ़ेगी। साथी आपके स्नेह को गहराई से महसूस करेंगे। अविवाहित किसी स्थिर और परिपक्व व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे। रिश्ते में कोमलता और भरोसा मजबूत होगा। मित्रता में भी अपनापन लौटेगा।

स्वास्थ्य – शरीर में स्थिर और संतुलित ऊर्जा महसूस होगी। हल्की गर्माहट राहत देगी। सास सहज बहेगी। त्वचा मुलायम लगेगी। पैरो में थोड़ी थकान होगी पर परेशानी नहीं होगी। पानी और आराम स्वास्थ्य को और स्थिर करेंगे।

लकी कलर – ब्राउन, लकी नंबर – 7

वृष – एट ऑफ वैंड्स

आज का दिन तेज गति, अचानक हलचल और तेजी से बदलती परिस्थितियों का है। किसी काम को पूरा करने की जल्दबाजी बढ़ेगी। बच्चे नई गतिविधि में तुरंत कूद पड़ेंगे। घरेलू कार्यों में गति बढ़ानी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति में दूना बेनिफिट होगा। टूर की योजना तुरंत आगे बढ़ सकती है। कोई सूचना घटनाओं की रफ्तार बढ़ा देगी। हर दिशा में परिवर्तन असरदार रहेगा। आज आपको तेजी से निर्णय लेने और कार्य करने की आवश्यकता है। उत्साह और ऊर्जा का स्तर ऊँचा बना रहेगा।

करियर – कार्यस्थल पर गति तीव्र होगी। मैनेजमेंट प्रोफेशनल को तुरंत निर्णय लेने पड़ेंगे। टेक्निकल कर्मचारियों को किसी स्पीड टेस्ट के कारण प्रक्रियाएं तेज करनी होंगी। लॉ सेक्टर में किसी मामले की प्रगति अचानक बढ़ेगी। उद्यमियों को नए सौदों की रफ्तार पकड़नी पड़ेगी। फ्रीलांसर को कम समय में अधिक कार्य पूरा करने का दबाव आएगा।

लव – प्रेम में अचानक गर्माहट और इमोशनल प्रतिक्रिया मिलेगी। साथी तुरंत मिलने या बात करने की इच्छा जता सकते हैं। अविवाहित किसी जल्द जुड़ाव की ओर आकर्षित हो सकते हैं। रिश्तों में जल्दी निर्णय लेने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। मित्रता में भी बातचीत उत्साहपूर्ण होगी।

स्वास्थ्य – शरीर में तेज ऊर्जा चलेगी। दिल की धड़कन थोड़ी तेज महसूस होगी। बेचैनी बढ़ सकती है। सिर में झटका जैसा दबाव आ सकता है। गुनगुना पानी और स्लो वाक राहत देंगे।

लकी कलर – कैरेमल, लकी नंबर – 7

मिथुन – ऐस ऑफ़ वांड्स

आज का दिन अनुशासित गति, धैर्य और व्यवस्थित व्यवहार का रहेगा। किसी काम को क्रम से करने पर जोर दिया जाएगा। बुजुर्ग आपकी स्थिरता देखकर संतोष व्यक्त करेंगे। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे आने वाली स्थिरता भरोसा देगी। किसी लंबी योजना को मजबूत आधार मिलेगा। पड़ोस से मिली जानकारी लाभ देगी। व्यवहार संयमित, सोच स्थिर और कदम मापे हुए रहेंगे। आज आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में केंद्रित करने में सफल होंगे और एक नई शुरुआत का अनुभव करेंगे।

करियर – कार्यस्थल पर निरंतरता और सावधानी जरूरी रहेगी। मैनेजमेंट प्रोफेशनल लंबी अवधि की रणनीति पर ध्यान देंगे। टेक्निकल कर्मचारियों को किसी स्टेप चेक को बार-बार परखना होगा। लॉ क्षेत्र में आपका संतुलित दृष्टिकोण परिणाम देगा। उद्यमियों को स्थिर फायदे की ओर बढ़ने का मौका मिलेगा। फ्रीलांसर को लगातार कार्य मिल सकता है।

लव – प्रेम में भरोसा और उम्मीद बढ़ेगी। साथी आपकी स्थिर ऊर्जा से आश्वस्त होंगे। अविवाहित किसी परिपक्व स्वभाव वाले व्यक्ति की ओर आकृष्ट होंगे। मित्रता में भी सहज भाव रहेगा। दिल सुकून और उमंग से भरा महसूस करेगा।

स्वास्थ्य – शरीर थोड़ा भारी लेकिन स्थिर लगेगा। कमर में हल्का दर्द रहेगा। मौसम का असर से सर्दी जुकाम हो सकता है। एरोमा थेरेपी और योग से फायदा होगा।

लकी कलर – पिंक, लकी नंबर – 6

कर्क – नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

आज का दिन भीतर सुख, उत्साह और मनचाही ख्वाहिश पूरी कर देगा। बच्चे आपकी खुशी देखकर और उत्साहित होंगे। पहले के प्रयासों का संतोषजनक परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति में स्थिर लाभ की मधुर आहट सुनाई देगी। परिवार में किसी प्रिय वस्तु या छोटी कामयाबी पर आनंद का माहौल बनेगा। पड़ोस से भी कोई सकारात्मक सूचना दिन को हल्का और उजला करेगी। मन संतुष्ट और सहज प्रसन्न रहेगा। आज आप अपनी इच्छा शक्ति और जोश से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे।

करियर – कार्यस्थल पर मनचाहा परिणाम मिल सकता है। प्रोग्रेस शीट उम्मीद से बेहतर दिखेगी। मीडिया प्रोफेशनल को वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी। गवर्नमेंट एम्पलाई को कठिन प्रक्रिया में सटीक सफलता मिलेगी। अकाउंट्स कर्मियों को किसी लंबे समय से रुका हिसाब साफ होगा। लॉ क्षेत्र में आपका पक्ष मजबूत होकर उभरेगा। फ्रीलांसर को मनचाहा असाइनमेंट मिल सकता है।

लव – प्रेम में मधुरता और गहरा भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा। साथी आपकी किसी इच्छा को पूरा करने की कोशिश करेंगे। अविवाहित किसी आकर्षक और स्नेहपूर्ण व्यक्तित्व से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। रिश्तों में अपनापन और संतोष बढ़ेगा। मित्रता भी सहज और हृदयस्पर्शी लगेगी। दिल संतुष्टि से भरा रहेगा।

स्वास्थ्य – शरीर हल्का और संतुलित रहेगा। पाचन सहज चलेगा। चेहरे पर सौम्य चमक होगी। सास साफ और खुली चलेगी। हल्का महसूस होगा। दिन भर ऊर्जा बनी रहेगी।

लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4

सिंह – फाइव ऑफ कप्स

दिन भावनात्मक कमी और भीतर उठती थोड़ी सी पीड़ा देगा। किसी पुराने समय की याद माहौल भारी कर सकती है। किसी बात से मन में बेचैनी उठेगी। किसी अधूरे काम का अफसोस खल सकता है। आर्थिक स्थिति में किसी चूक की टीस उभर सकती है। परिस्थिति का असर मन पर गहरा लगेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपको यह समझना होगा कि जो खो गया उस पर ध्यान देने के बजाय जो बचा है, उस पर ध्यान केंद्रित करें।

करियर – कार्यस्थल पर गलती का एहसास हो सकता है। टीम की निराश प्रतिक्रिया संभालनी पड़ सकती है। अकाउंट्स कर्मियों को किसी गलत मिलान की खीज उठेगी। लॉ क्षेत्र में तर्क कमजोर पड़ सकता है। उद्यमियों को पिछले निर्णय पर खिन्नता हो सकती है। फ्रीलांसर को रिजेक्शन का सामना करना पड़ सकता है।

लव – प्रेम में उदासी और भावनात्मक दूरी महसूस होगी। साथी के शब्द मन को चोट पहुचा सकते हैं। अविवाहित उम्मीद के टूटने से दुखी होंगे। रिश्तों में मिसअंडरस्टेंडिंग का बोझ भारी रहेगा। प्रेम मैं अभी सब्र ही बेहतर होगा।

स्वास्थ्य – शरीर में थकान और सुस्ती बढ़ेगी। बैलेंस डाइट और एक्सरसाइज करना जरुरी होगा। इम्यूनिटी बूस्टर से लाभ होगा। गर्म पानी और शांत वातावरण राहत देगा।

लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 8

कन्या – टेम्परेंस

दिन संतुलन, सामंजस्य और धैर्यपूर्ण प्रवाह का है। सभी कार्यों में सहज लय मिलेगी। आर्थिक स्थिति में मध्यम किन्तु स्थिर प्रगति दिखेगी। परिवार में किसी मुद्दे पर सहमति धीरे-धीरे बनेगी। कोई शांतिपूर्ण समाचार मन को राहत देगा। आप संयम, समता और मधुर लय में आगे बढ़ेंगे। आज का दिन आपको जीवन के हर क्षेत्र में संतुलन स्थापित करने और मध्यम मार्ग अपनाने की प्रेरणा देगा। यह आपको शांति और आंतरिक समझ देगा।

करियर – कार्यस्थल पर संतुलन बनाना प्रमुख रहेगा। लॉ क्षेत्र में संयुक्त तर्क सफलता का रास्ता बनाएगा। साहित्य और कला क्षेत्रो में काम करने वालो को नया मंच मिल सकता है। उद्यमियों को साझेदार के साथ संतुलन बनाकर निर्णय लेना होगा। फ्रीलांसर को समय और कार्यों का सही वितरण करना पड़ेगा।

लव – प्रेम में सौम्यता, धैर्य और पारस्परिक समझ बढ़ेगी। साथी के साथ किसी छोटी बात पर मधुर तालमेल बनेगा। अविवाहित संतुलित स्वभाव वाले व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे। रिश्तों में धीरे-धीरे निकटता बढ़ेगी। आज मिलकर नए वादों की शुरुआत कर सकते है।

स्वास्थ्य – पाचन अच्छा रहेगा। रक्तचाप स्थिर रहेगा। हल्की थकान आएगी पर टिकेगी नहीं। आंखों में जलन रहेगी, स्क्रीन टाइम कम करें। गुनगुना पानी और मॉर्निंग वाक लाभ देंगे।

लकी कलर – सैफ्रन, लकी नंबर – 1

तुला – थ्री ऑफ पेंटाकल्स

दिन सहयोग, कौशल और सामूहिक प्रयास का है। किसी काम को मिलकर पूरा करने का माहौल बनेगा। आपकी संगठित सोच की प्रशंसा करेंगे। आर्थिक स्थिति में किसी संयुक्त योजना की शुरुआत हो सकती है। घर का निर्माण, सुधार या छोटी परियोजना पर चर्चा होगी। मिल-जुलकर रचनात्मक कार्य करने का अवसर देगा। आज आप अपनी टीम या सहयोगियो के साथ मिलकर बड़े लक्ष्यों को प्राप्त कर पाएंगे, जिससे सफलता मिलेगी।

करियर – कार्यस्थल पर टीमवर्क सर्वोच्च रहेगा। मैनेजमेंट प्रोफेशनल को अलग अलग विभागों में समन्वय स्थापित करना होगा। गवर्नमेंट अधिकारी को साझा रिपोर्ट तैयार करनी पड़ेगी। लॉ क्षेत्र में सहयोगी तर्क मजबूत बनेगा। उद्यमियों को साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है। किसी संयुक्त प्रोजेक्ट में शामिल हो सकते हैं।

लव – प्रेम में आपसी प्रयास और समझ बढ़ेगी। साथी रिश्ते में तालमेल बनाने का सहयोग देंगे। अविवाहित किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़ाव महसूस करेंगे जो सरल होगा। रिश्तों में मिलकर समाधान निकालने की भावना उभरेगी।

स्वास्थ्य – शरीर में स्थिरता रहेगी। मसल्स में मामूली खिंचाव आ सकता है। आलस्य और थोड़ी सी सुस्ती रहेगी। हल्की स्ट्रेचिंग और पानी से फायदा होगा।

लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर

वृश्चिक – टू ऑफ स्वॉर्ड्स

आज का दिन दो विकल्पों के बीच उलझन और भीतर उठती खामोश दुविधा का रहेगा। बच्चे आपकी उलझन देखकर प्रश्न पूछेंगे। कार्यों के बीच चयन कठिन लगेगा। आर्थिक स्थिति में किसी निर्णय को रोककर सोचना पड़ेगा। सामाजिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे। आज आपको किसी निर्णय पर पहुंचने में कठिनाई होगी, इसलिए आंखें बंद करके नहीं, बल्कि तर्क और अंतर्ज्ञान से सोचना होगा।

करियर – कार्यस्थल पर निर्णय लेने में मुश्किल होगी। अकाउंट्स कर्मियों को दो आंकड़ों में अंतर समझने में देर लगेगी। लॉ क्षेत्र में किसी बयान की दो व्याख्याएं भ्रम पैदा करेंगी। उद्यमियों को दो प्रस्तावों में संतुलन ढूंढना होगा। फ्रीलांसर को समय बाँटने में दुविधा होगी।

लव – प्रेम में हल्की दूरी और दुविधा बढ़ सकती है। साथी के शब्दों का सही अर्थ पकड़ना कठिन होगा। अविवाहित स्वयं को अटका पाएंगे। रिश्तों में मौन बढ़ेगा। इंतजार में भी अनिश्चितता बनी रहेगी। दिल शांति चाहेगा पर मन द्वंद्व में रहेगा। स्वास्थ्य – स्किन थोड़ी ड्राई हो सकती है। ताजे फल और प्राणायाम से अच्छा महसूस होगा। एक्सरसाइज और डांस जैसी एक्टिविटी से फिट रहेंगे। लकी कलर – रॉयल ब्लू, लकी नंबर – 2

धनु – टेन ऑफ कप्स

दिन खुशी, पूर्णता और भावनात्मक संतोष से भरा रहेगा। घर में तालमेल दिखेगा। बच्चे हँसी खुशी में डूबे रहेंगे। हाउसवाइफ को वातावरण में सौम्यता और सहजता महसूस होगी। आर्थिक स्थिति में परिवार केंद्रित लाभ का संकेत मिलेगा। किसी रिश्तेदार के आने से माहौल और हर्षित होगा। आज का दिन पारिवारिक खुशियों और भावनात्मक उपलब्धियों का प्रतीक है। हर तरफ सकारात्मकता रहेगी।

करियर – मैनेजमेंट प्रोफेशनल को टीम से उत्साही समर्थन मिलेगा। टेक्निकल कर्मचारियों को किसी समूह प्रक्रिया में उत्कृष्ट परिणाम मिलेगा। अकाउंट्स कर्मियों को सहकर्मियों से मदद आसान होगी। लॉ क्षेत्र में सामूहिक तर्क मजबूत होगा। उद्यमियों को पारिवारिक सहयोग से व्यापारिक लाभ मिलेगा। लव – प्रेम जीवन उज्जवल, मधुर और पूर्णता से भरा रहेगा। साथी के साथ तालमेल गहरा होगा। अविवाहित किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो घर जैसा अपनापन देगा। रिश्तों में भरोसा और जुड़ाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य – शरीर हल्का और मन शांत रहेगा। चेहरे पर कोमल चमक उभरेगी। पीठ का तनाव कम होगा। पैरो में हल्की सुस्ती होगी पर परेशानी नहीं। समग्र ऊर्जा संतुलित और शांत रहेगी। लकी कलर – एप्रिकॉट, लकी नंबर – 1

मकर – सेवन ऑफ वैंड्स

आज का दिन दृढ़ता, आत्म संरक्षण और अपनी स्थिति को बनाए रखने की पॉजिटिव एनर्जी से भरा रहेगा। किसी मुद्दे पर आपको अपने विचार स्पष्ट और मजबूत रखने पड़ेंगे। बुजुर्ग आपके साहस की सराहना करेंगे। आर्थिक स्थिति में किसी लाभ से मन प्रसन्न होगा। आज आपको अपने हक और सम्मान के लिए खड़ा होना पड़ सकता है। यह आपको प्रतियोगिता या विपरीत परिस्थितियों में भी मजबूत बनाएगा।

करियर – मैनेजमेंट प्रोफेशनल को अपने निर्णय का ठोस आधार पेश करना होगा। टेक्निकल कर्मचारियों को किसी क्रिटिकल फेल पर सख्त जवाब देना पड़ सकता है। अकाउंट्स कर्मियों को आंकड़ों की मजबूती दिखानी होगी। लॉ क्षेत्र में तर्कों की धार तेज रखनी होगी। उद्यमियों को प्रतियोगिता के दबाव में अपनी रणनीति बचानी होगी। फ्रीलांसर को क्लाइंट की शंकाओं का संतुलित उत्तर देना होगा। लव – प्रेम में अपनी भावनाओं को सुरक्षित रखने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। साथी की किसी बात पर आपको स्पष्ट सीमा बनानी पड़ सकती है। अविवाहित किसी मुलाकात में सतर्क रहेंगे। रिश्तों में हल्का टकराव संभव है, पर संवाद समाधान देगा। मित्रता में भी सही और गलत के बीच संतुलन बनाना होगा। स्वास्थ्य – थोड़ा तनाव रहेगा। सिर में दर्द हो सकता है। पैरो में भारीपन रहेगा। प्राणायाम और गुनगुना पानी राहत देंगे। लकी कलर – नियॉन ग्रीन, लकी नंबर – 5

कुंभ – टू ऑफ कप्स

आज का दिन तालमेल, सौम्य जुड़ाव और भावनात्मक संतुलन का है। घर में किसी छोटी बात से निकटता बढ़ेगी। सहयोगपूर्ण माहौल का सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति में किसी साझेदारी जैसा अवसर उभरेगा। परिवार में दो व्यक्तियों के बीच समझ बढ़ने से वातावरण हल्का होगा। पड़ोस से किसी दोस्ताना संकेत से सकारात्मक भाव आएगा। यह कार्ड आपसी प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक साझेदारी को दर्शाता है।

करियर – कार्यस्थल पर सहयोग और पारस्परिक सम्मान मुख्य रहेगा। मैनेजमेंट प्रोफेशनल दो टीमों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे। अकाउंट्स कर्मियों को किसी साझे हिसाब में संतुलन दिखेगा। लॉ क्षेत्र में संयुक्त तर्क मजबूत रूप लेगा। उद्यमियों को किसी सहयोगी से लाभकारी प्रस्ताव मिलेगा। फ्रीलांसर को पार्टनर आधारित काम का अवसर मिल सकता है। लव – प्रेम में मधुर संतुलन और आत्मीय निकटता बढ़ेगी। साथी आपकी भावनाओं को सहजता से समझेंगे। अविवाहित किसी शांत, विनम्र और आकर्षक व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। रिश्तों में भरोसा और कोमलता गहरी होगी। स्वास्थ्य – मानसिक तनाव और सिरदर्द की संभावना अधिक है। नींद कम होने से ऊर्जा में कमी महसूस होगी। पाचन संबंधी समस्याएं और हल्की एसिडिटी की स्थिति हो सकती है। ब्लड प्रेशर पर विशेष ध्यान दें। हल्की वाक, स्ट्रेचिंग और ध्यान शारीरिक और मानसिक हेल्थ को संतुलित रखेंगे। लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 3

मीन – द स्ट्रेंथ

आज का दिन भीतर की कोमल शक्ति, धैर्य और भावनात्मक संयम को उजागर करेगा। किसी तनावपूर्ण क्षण को आप शांत स्वभाव से संभालेंगे। बुजुर्ग आपकी दृढ़ता की प्रशंसा करेंगे। आर्थिक स्थिति में आत्मविश्वास बढ़ेगा और कोई बाधा धीरे-धीरे शांति से हल होगी। किसी सदस्य को आपकी सहायक उपस्थिति की आवश्यकता होगी। आज आप अपनी आंतरिक शक्ति और धैर्य के बल पर हर मुश्किल को आसानी से पार कर लेंगे।

करियर – मैनेजमेंट प्रोफेशनल दबाव में भी शांत निर्णय लेंगे। अकाउंट्स कर्मियों को जटिल मिलान धैर्य से हल करना होगा। लॉ क्षेत्र में आपकी सौम्य दृढ़ता तर्कों को मजबूत बनाएगी। उद्यमियों को कठिन परिस्थिति में भी संतुलन बनाए रखने का लाभ मिलेगा। फ्रीलांसर तनाव के बावजूद लगातार प्रगति करेंगे। लव – प्रेम में नरम और गहरी समझ दिखेगी। साथी आपके धैर्य की सराहना करेंगे। अविवाहित किसी शांत लेकिन मजबूत व्यक्तित्व से आकर्षित होंगे। रिश्तों में छोटी उलझने कोमलता से सुलझेंगी। दिल दृढ़, शांत और गहराई से भावनात्मक रहेगा। स्वास्थ्य – पाचन संतुलित चलेगा। मांसपेशियों में हल्की जकड़न रह सकती है। सिर हल्का भारी लग सकता है। पानी और स्ट्रेचिंग ऊर्जा बढ़ाएँगे। लकी कलर – ब्लैक, लकी नंबर – 8

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *