सर्दियों में सफेद बर्फ नहीं, सिर से झड़े डैंड्रफ! दादी-नानी के ये घरेलू नुस्खे रूसी का जड़ से करेंगे खात्मा

Last Updated:

Dandruff Removal Tips and Tricks: सर्दी के मौसम में अगर आपके भी सिर के बालों में डैंड्रफ हो जाता है तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. क्योंकि छतरपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में आज भी कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे अपनाएं जाते हैं जिससे डैंड्रफ मिनटों में दूर हो जाता है तो आईए जानते हैं वो 5 घरेलू नुस्खे

Home remedies for Dandruff. सर्दियों के मौसम में डैंड्रफ की समस्या अक्सर देखी जाती है, जिस कारण काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है. थोड़ी सी लापरवाही होने के कारण डैंड्रफ पर अगर ध्यान नहीं दिया गया तो धीरे-धीरे बाल भी झड़ने लगते हैं. डैंड्रफ एक ऐसी समस्या है, जिसे पूरी तरह से खत्म करना मुश्किल हो सकता है.

डैंड्रफ न केवल देखने में ही खराब लगता है बल्कि सिर में खुजली और जलन भी होने लगती है. इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं, जिससे आपको डैंड्रफ जैसी समस्या से छुटकारा मिल जाएगा और आपके बाल मजबूत और लंबे हो जाएंगे. कामता शुक्ला बताते हैं कि जब साबुन, शैंपू और हेयर कंडीशनर नहीं चलते थे तो हम अपने बालों को साफ करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे अपनाते थे.

छतरपुर के ग्रामीण कामता बताते हैं कि यदि आपके सिर के बालों में बहुत ज्यादा डैंड्रफ या रूसी हो गई है तो आप बाजार से छाछ(मठ्ठा) या दही ले आएं और नहाने के पहले इससे बाल धो लें. दरअसल, दही में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जिससे छुटकारा पाया जा सकता है. सबसे पहले आप दही को बालों में लगा लें. फिर 30 से 40 मिनट बाद बालों को साफ पानी से धूल लें. एक सप्ताह में दो बार प्रयोग करने से डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.

आंवला रस बालों में लगाएं
कामता आगे बताते हैं कि नहाने के पहले आप आंवला के रस को सिर के बालों में लगा सकते हैं. यह भी सबसे मजबूत घरेलू नुस्खा होता है. कैसा भी डैंड्रफ हो यह मिनटों में दूर कर देता है. अगर आपके डैंड्रफ होने की समस्या से बाल झड़ने लगे हैं तो तो आप इसे हर दिन लगा सकते हैं. आप इसे 15 दिन या 1 महीने तक लगाइए. आपके बाल झड़ने की बजाय उगने शुरू हो जाएंगे.  कामता बताते हैं कि सर्दियों के मौसम में बाल धोने के बाद आप किसी भी तरह का बाजार का तेल ना लगाएं. आप शुद्ध सरसों के तेल को बालों में लगाएं, जो डैंड्रफ है वह बाहर आ जाएगा.

एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल 
एलोवेरा बहुत ही फायदेमंद होता है. एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल व इन्फ्लेमेटरी गुड पाए जाते हैं जो की डैंड्रफ को कम करने में मदद करते हैं. आप अपने बालों में एलोवेरा के जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. एलोवेरा जेल लगाने के बाद करीब आधा घंटे बाद आप साफ पानी से बालों की धुलाई कर लें. डैंड्रफ की समस्या से राहत मिलेगी.

नींबू का रस का करें इस्तेमाल 
डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप नींबू का रस का भी प्रयोग कर सकते हैं. नींबू के रस को पानी में मिलाकर अपने स्कैल्प पर लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद फिर साफ पानी से धो लें. इससे आपको डैंड्रफ की समस्या से धीरे-धीरे छुटकारा मिल जाएगा

नारियल तेल भी फायदेमंद 
डैंड्रफ की समस्या से राहत पाने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. नारियल के तेल में एंटी फंगस और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो कि रूसी और फंगस को गायब करने में मदद करते हैं. नारियल के तेल को हल्का गुनगुना करने के बाद आप अपने बालों में लगा सकते हैं. इससे डेंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

homelifestyle

सर्दियों में सिर से झड़े बर्फ की तरह डैंड्रफ, दादी-नानी के ये नुस्खे आएंगे काम

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *