SI की थार ने चार को मारी टक्कर, एक मौत: सीहोर में भीड़ ने घेरा; बोलीं- मुझे जाने दो, मम्मी-पापा इंतजार कर रहे, FIR के बाद सस्पेंड – Sehore News

सीहोर जिले में शुक्रवार शाम महिला सब-इंस्पेक्टर की तेज रफ्तार थार कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हुए। शनिवार सुबह घटना का वीडियो सामने आया, जिसमें एसआई कहती दिखीं, ‘मुझे जाने दो, मम्मी-पाप

.

हादसा इंदौर-भोपाल हाईवे पर बिलकिसगंज चौराहे के पास हुआ। कार ने पहले सड़क किनारे बैठे कंबल विक्रेताओं को टक्कर मारी और फिर दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसआई आष्टा से भोपाल की ओर आ रही थीं, तभी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर मौजूद लोगों से टकराया।

हादसे के बाद भीड़ ने महिला एसआई की कार घेर ली।

भीड़ ने कार को रोकी, जाने देने की बात कहती रही SI

हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने महिला एसआई को घेर लिया। वीडियो में एसआई कहती सुनाई दे रही हैं कि मुझे जाने दीजिए, मेरे मम्मी-पापा भोपाल में इंतजार कर रहे हैं। जबकि लोग जिद्द पर अड़े थे कि वे घायलों को अस्पताल लेकर जाए और इलाज कराए। करीब एक घंटे बाद डायल-112 की गाड़ी आई और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

एक की इलाज के दौरान भोपाल में मौत

उज्जैन के कंबल विक्रेता वकील (28) और लखन (16) और भोपाल के बाइक सवार हृदेश राजोरिया (40) और उनके रिश्तेदार विजय (46) गंभीर रूप से घायल हुए। गंभीर हालत में उन्हें भोपाल लाया गया, जहां विजय शर्मा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में भोपाल के विजय शर्मा की मौत हो गई।

हादसे में भोपाल के विजय शर्मा की मौत हो गई।

महिला एसआई पर FIR, सस्पेंड

सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा ने बताया कि घटना में लापरवाही स्पष्ट होने पर थार वाहन की चालक उप निरीक्षक किरण राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

घटना को गंभीर लापरवाही और कदाचार मानते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला ने उप निरीक्षक किरण सिंह राजपूत को तत्काल निलंबित कर रक्षित केंद्र सीहोर में अटैच कर दिया है। मामले की प्राथमिक जांच नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सीहोर को सौंपी गई है।

हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही कंबल विक्रेता को भी नुकसान हुआ।

हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही कंबल विक्रेता को भी नुकसान हुआ।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *