राजस्थान के अजमेर में 16 दिसंबर से शुरू होने वाले उर्स मेले के लिए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। बांद्रा टर्मिनस और अजमेर के बीच स्पेशल ट्रेन (स्पेशल किराये के साथ) चलाई जाएगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी और मध्य प्रदेश के रतल
.
बांद्रा-अजमेर स्पेशल (09027)
- कब चलेगी: 22 दिसंबर (सोमवार) और 25 दिसंबर (गुरुवार)।
- समय: बांद्रा से दोपहर 12.15 बजे रवाना होगी।
- एमपी में आगमन: रतलाम (रात 11.30 बजे), मंदसौर (देर रात 01.20 बजे), नीमच (02.29 बजे)।
- अजमेर आगमन: अगले दिन सुबह 07.20 बजे।
अजमेर-बांद्रा स्पेशल (09028)
- कब चलेगी: 23 दिसंबर (मंगलवार) और 26 दिसंबर (शुक्रवार)।
- समय: अजमेर से सुबह 10.25 बजे रवाना होगी।
- एमपी में आगमन: चित्तौड़गढ़ (दोपहर 02.00 बजे), नीमच (02.49 बजे), मंदसौर (03.29 बजे), रतलाम (शाम 05.30 बजे)।
- बांद्रा आगमन: अगले दिन सुबह 04.20 बजे।
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन दोनों दिशाओं में यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, दहानू रोड, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर और नसीराबाद स्टेशनों पर रुकेगी।
14 दिसंबर से बुकिंग इस ट्रेन में सेकेंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे। ट्रेन संख्या 09027 (बांद्रा से अजमेर) के लिए टिकटों की बुकिंग 14 दिसंबर से शुरू होगी।
.