बिना रूम फ्रेशनर हर कमरे से आएगी खुशबू, ट्राई करें ये 5 आसान से ट्रिक

चाहे आप घर को कितना भी साफ रखें, कभी-कभी हल्की-फुल्की बदबू आ ही जाती है. फ्रिज से आने वाली अजीब सी गंध हो, कमरे में बंदपन की महक हो या किचन से उठती कोई अटपटी सी स्मेल, ये सब हमारे आराम और मूड को खराब कर देती हैं.ऐसे में ज्यादातर हम महंगे एयर फ्रेशनर खरीद लेते हैं, लेकिन कई बार असर कुछ खास नहीं होता.

अच्छी बात यह है कि ऐसी परेशानियों का आसान और सस्ता समाधान हमारे घर में ही मौजूद है. कॉफी ग्राउंड्स, यूकेलिप्टस, ड्रायर शीट्स, एसेंशियल ऑयल और वनीला एक्सट्रैक्ट जैसे साधारण सामान से भी घर को खूबसूरत महक दी जा सकती है.

फ्रिज में रखें कॉफी ग्राउंड्स
फ्रिज में रखे खाने की मिली-जुली गंध परेशान कर सकती है. बेकिंग सोडा की जगह एक कटोरी सूखे हुए कॉफी ग्राउंड्स रखें. इनमें मौजूद नाइट्रोजन बदबू को सोख लेता है और फ्रिज ताज़ा महकने लगता है.

शावर में यूकेलिप्टस टांगे
नहाने का अनुभव स्पा जैसा बनाना चाहते हैं? ताजा यूकेलिप्टस की एक छोटी-सी गांठ बनाकर शावरहेड पर टांग दें. गर्म पानी की भाप इसकी खुशबू फैलाती है, जिससे मन शांत और तरोताजा महसूस होता है.

थ्रो पिलो को ड्रायर शीट्स से फ्रेश करें
हर बार तकिए धोना जरूरी नहीं. तकिए के कवर और कुशन के बीच एक इस्तेमाल की हुई ड्रायर शीट रख दें. इससे तकिए में हल्की, साफ-सुथरी खुशबू बनी रहती है और बंदपन दूर होता है.

कूड़ेदान में एसेंशियल ऑयल डालें
कूड़ेदान की गंध सबसे ज्यादा परेशान करती है. इसमें एक रुई की गोली पर कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल डालकर कूड़ेदान में फेंक दें. टी ट्री या सिट्रस तेल बैक्टीरिया कम करते हैं और मिंट ऑयल चूहों को दूर रख सकता है.

वनीला एक्सट्रैक्ट से पूरे घर में मीठी खुशबू
ओवन को 300°F पर गर्म करें और एक छोटी ओवन-सेफ डिश में 2–3 चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट डालकर 20 मिनट के लिए ओवन में रखें. थोड़ी देर में घर में मीठी, बेकरी जैसी खुशबू फैलने लगेगी.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *