टेक, फूड, फाइनेंस… 2025 में इन 10 स्टार्टअप्स ने जीता देश का दिल और निवेशकों का भरोसा, जानें डि

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Top Startups India 2025: भारत में आज युवा स्टार्टअप्स की तरफ आकर्षित हो रहे हैं. बदलती टेक्नोलॉजी ने इसमें बहुत बड़ा योगदान दिया है. बस कुछ ही मिनटों में खाने से लेकर दवाईयां तक आपके घर तक पहुंच रही है. ये इन स्टार्टअप्स का ही कमाल है. खुद का बिजनेस स्टार्ट करने की सोच से आज भारत में स्टार्टअप कल्चर बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा हैं. आंकड़ों की बात करें तो, साल 2025 के पहले 9 महीनों में ही निवेशकों ने नए स्टार्टअप फंड्स में करीब 9 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है.

ET NOW स्वदेश में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में लिंकडइन ने अपनी 8वीं सालाना सूची “Top Startups India 2025” जारी की है. जिसमें देश के उन 20 स्टार्टअप को शामिल किया गया है, जो बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. साथ ही जहां नए टैलेंट के लिए काम करने के अवसर मौजूद हैं. आइए जानते हैं, देश के ऐसे ही 10 प्रमुख स्टार्टअप्स के बारे में…. 

1. Swish

Swish एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो, अपने ग्राहकों को 10 मिनट में फूड डिलीवरी की सुविधा दे रहा है. कंपनी का मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है.  

2. Zepto

Zepto एक क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जो सिर्फ 10 मिनट में ग्रॉसरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और खिलौने जैसी जरूरी चीजें घर तक डिलीवर करता है. इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है.  Zepto आज एक जानी मानी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म है. युवाओं के बीच तो यह बहुत फेमस है.  

3. Weekday

Weekday एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो AI और अपने बड़े टैलेंट डेटाबेस की मदद से कंपनियों को इंजीनियर हायर करने में मदद करता है. इसका मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है.

4. Lucidity

Lucidity अलग-अलग बिजनेसों को क्लाउड स्टोरेज की सुविधा देने का काम करता है. साथ ही क्लाउड स्टोरेज को आसान बनाता है. कंपनी का हेडक्वार्टर बेंगलुरु में है.

5. Atlys

Atlys इंटरनेशनल वीजा, ट्रैवल इंश्योरेंस और एजेंट सर्विसेज उपलब्ध करवाने का काम करती है. आप एक ही जगह पर इन सारी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं. कंपनी का मुख्यालय दिल्ली में है.

6. Jar

Jar एक फाइनेंशियल फिटनेस ऐप है. जिसमें आप हर दिन छोटी-छोटी राशि में बचत करके डिजिटल गोल्ड में निवेश कर सकते हैं. Jar का हैडक्वार्टर बेंगलुरु में है. 

7.Refyne India

Refyne India एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो कंपनियों को अपने कर्मचारियों के लिए फाइनेंशियल वेलनेस से जुड़े फायदे और सैलरी एडवांस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद करता है. इसका मुख्य कार्यालय बेंगलुरु में स्थित है.

8. Bhanzu

Bhanzu एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो मैथ्स को बच्चों के लिए मजेदार बनाने का काम करता है. दुनिया के सबसे तेज कैलकुलटेर की सहायता से कठिन सवाल कुछ ही सेकेंड में हल हो जाते है. कंपनी का मुख्य कार्यालय हैदराबाद में स्थित है.  

9. EMotorad

EMotorad आधुनिक और आकर्षक ई-बाइक्स तैयार करती है, जिन्हें रोजाना की यात्रा से लेकर एडवेंचर राइडिंग तक के लिए डिजाइन किया गया है. कंपनी का मुख्यालय पुणे में स्थित है.

10. Convin

Convin AI असिस्टेंट एजेंट ट्रेनिंग और सेल्स को बेहतर बनाने में कंपनियों और लोगों की मदद करता है. इसका मुख्य ऑफिस बेंगलुरु में स्थित है.

यह भी पढ़ें: नए लेबर कोड से क्या बदल जाएगी आपकी सैलरी? PF, ग्रेच्युटी से लेकर सैलरी तक किए गए बदलाव,जानें डिटेल

 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *