विंटर सीजन के टॉप ट्रेंडी कोट्स, बदन पर डालते ही फील होने लगेगी हॉटनेस, देखें फोटोज

Last Updated:


Trendy Winter Coats: इस बार मार्केट में ऐसे कोट्स छाए हुए हैं जो अपने आप में फैशन स्टेटमेंट हैं. ऐसे कोट न सिर्फ गर्म रखते हैं, बल्कि स्टाइल को भी नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा देते हैं. अगर आप इस सर्दी फैशनेबल दिखना चाहते हैं, तो ये नए ट्रेंड आपके वॉर्डरोब में जरूर होने चाहिए.

कोज़ी, लग्ज़री फैब्रिक का जलवा-इस बार कोट्स में ऊनी टेक्सचर, बुक्ले और मुलायम शियरलिंग खूब दिख रहा है. फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार लोग अब सिंपल वूल की बजाय ऐसे कपड़े पसंद कर रहे हैं जिनमें टेक्सचर और फील दोनों खास हों.

स्कार्फ कोट- स्कार्फ कोट इस सीजन की सबसे बड़ी हिट है. इसमें कोट और स्कार्फ एक ही डिजाइन का हिस्सा होते हैं, जिससे लुक स्टाइलिश और गर्म दोनों रहता है. इसे स्लिम टर्टलनेक जैसे हल्के कपड़ों के साथ पहनना बेहतर रहता है.

लॉन्गलाइन फॉक्स फर और सूएड- फॉक्स फर और सूएड के लंबे कोट रनवे पर छाए हुए हैं. ये न सिर्फ गर्म रखते हैं, बल्कि 70 के दशक वाली स्टाइलिश वाइब भी लाते हैं. बेल्ट या रैप स्टाइल चुनने से गर्माहट और भी बढ़ जाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कैमल और चॉकलेट ब्राउन के शेड्स-ब्लैक की जगह इस बार ब्राउन टोन खासकर कैमल और डीप चॉकलेट ब्राउन सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं. ये रंग हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं और काफी एलिगेंट लगते हैं.

शियरलिंग का क्रेज- शियरलिंग जैकेट, कोट से लेकर बैग तक हर जगह नजर आ रही है. डेनिम या लेदर के साथ इसे पहनने पर लुक और ज्यादा आकर्षक हो जाता है.

ओवरसाइज़्ड टेलर्ड कोट्स-बड़े लेकिन स्ट्रक्चर्ड कोट इस समय सबसे मॉडर्न विकल्प हैं. शोल्डर डिटेल और साफ लाइनें इन्हें प्रोफेशनल और कैज़ुअल दोनों मौकों के लिए परफेक्ट बनाती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

विंटर सीजन के टॉप ट्रेंडी कोट्स, पहनते ही फील होने लगेगी हॉटनेस, देखें फोटोज

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *