इस क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला

बांग्लादेश ए टीम के तेज गेंदबाज क्रिकेटर तोफेल अहमद पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. क्रिकेटर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि रिपोर्ट के अनुसार महिला द्वारा दिए गए सबूतों को देखकर पहली नजर में ये आरोप सही लग रहे हैं. क्रिकेटर और महिला की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी, जो धीरे-धीरे गहरी होती गई.

क्रिकबज पर छपी एक रिपोर्ट के अनुसार गुलशन पुलिस स्टेशन के इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर, सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद समिउल इस्लाम ने गुरुवार (11 दिसंबर) को कन्फर्म किया, “चार्जशीट महिला और बाल उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम की धारा 9(1) के तहत दाखिल की गई है.”

रिपोर्ट के अनुसार जो दस्तावेज दिए गए हैं उन्हें देखकर आरोप पहली नजर में सही लग रहे हैं. इसमें होटल बुकिंग रिकॉर्ड, मेडिकल जांच और दूसरे सबूत हैं. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि इस मामले में अगली सुनवाई 30 दिसंबर को होगी, जब चार्जशीट कोर्ट के सामने पेश की जाएगी.

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

रिपोर्ट के अनुसार केस पेपर्स में कहा गया है कि तोफेल ने इस साल जनवरी में पहली बार महिला से फेसबुक पर संपर्क किया था. iske बाद दोनों की मैसेंजर पर लगातार बातें होने लगी. बात दोस्ती से आगे बढ़ गई. 

शिकायत में कहा गया कि महिला ने शुरू में मना कर दिया था, लेकिन बाद में तोफेल के यह भरोसा दिलाने पर मान गई कि वह उससे शादी करना चाहता है. शिकायतकर्ता के अनुसार, 31 जनवरी को तोफेल कथित तौर पर महिला को गुलशन के एक होटल में ले गया, उसे महिला को वहां अपनी पत्नी बताया. उन्होंने कथित तौर पर बिना सहमति के यौन संबंध बनाए. क्रिकेटर ने फिर से भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही उससे शादी करेगा.

मारपीट का भी आरोप

शिकायत में कहा गया है कि क्रिकेटर ने बाद में कई बार महिला के साथ मारपीट की, लेकिन जब महिला ने शादी के लिए जोर दिया तो उसने मना कर दिया. महिला ने 1 अगस्त को गुलशन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया, जिसमें बार-बार यौन हिंसा की घटनाओं की रिपोर्ट की गई.

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार 24 सितंबर को हाई कोर्ट ने तोफेल को 6 हफ्ते की अग्रिम जमानत दी और उसे जमानत खत्म होने से पहले महिला और बाल उत्पीड़न रोकथाम ट्रिब्यूनल के सामने सरेंडर करने का निर्देश दिया. हालांकि, उसने कोर्ट के निर्देश का पालन नहीं किया.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *