गाय ब्याने के बाद का दूध पीने से होनी लगी उल्टी-दस्त, परिवार के 6 लोग रीवा में भर्ती

सतना जिले के लामी करही गांव में गाय के बछड़ा जनने के बाद का पहला दूध (खीस) पीने से एक ही परिवार के छह लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर रीवा रेफर किया गया। पुलिस जांच में जुटी है।

Publish Date: Thu, 11 Dec 2025 11:51:28 AM (IST)

Updated Date: Thu, 11 Dec 2025 11:51:28 AM (IST)

फूड पॉइजनिंग से एक परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से बीमार। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गाय का पहला दूध पीने से परिवार बीमार हुआ।
  2. छह लोगों में उल्टी-दस्त और पेट दर्द शुरू।
  3. हालत बिगड़ने पर सभी को रीवा रेफर किया।

सतना, नईदुनिया प्रतिनिधि। सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के लामी करही गांव में एक गाय के बच्चा देने के बाद का पहला दूध (खीस) पीने से एक परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। उनको तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि फूड पॉइजनिंग के कारण उल्टी-दस्त की शिकायत हुई।

मामला सतना के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के लामी करही गांव का है। जितेंद्र दुबे के परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। सभी को पहले रामपुर बघेलान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर रीवा के संजय गांधी चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया।

उल्टी-दस्त और पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार सभी खतरे से बाहर हैं लेकिन निगरानी में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *