Last Updated:
Oil For Hair Growth: रात में तेल लगाना बालों के लिए किसी नैचुरल ट्रीटमेंट से कम नहीं है. ये 5 तेल न केवल बालों को पोषण देते हैं, बल्कि उन्हें मजबूत, चमकदार और तेजी से बढ़ने लायक बनाते हैं. अगर आप भी घने, लंबे और हेल्दी बाल चाहते हैं, तो इन ओवरनाइट ऑयल्स को अपनी हेयरकेयर रूटीन में जरूर शामिल करें.
सर्दियों का मौसम हो या गर्मी एक बात सबको परेशान करती है, वह है बालों का टूटना, झड़ना और कमजोर होना. पुराने समय में दादी-नानी बालों में तेल लगाने को सबसे जरूरी कदम मानती थीं. आज भी कई लोग नहाने से पहले तेल लगाते हैं, लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि रात में तेल लगाना बालों की ग्रोथ के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद होता है.
सोने से पहले हल्की मसाज करने से न केवल जड़ें मजबूत होती हैं, बल्कि स्कैल्प को भी आराम मिलता है.रात में तेल लगाने से बाल कम टूटते हैं, ज्यादा चमकते हैं और तेजी से बढ़ते हैं. हालांकि, सही तेल चुनना भी बहुत जरूरी है. तो आइए जानते हैं ऐसे पांच बेहतरीन ओवरनाइट ऑयल्स के बारे में जिन्हें रात में लगाकर आप अपने बालों की ग्रोथ बढ़ा सकते हैं.
नारियल तेल
नारियल तेल बालों के लिए सबसे पुराना और सबसे भरोसेमंद विकल्प है. यह बालों की जड़ तक पहुंचकर प्रोटीन लॉस रोकता है और टूटने को कम करता है. यह डैंड्रफ से भी राहत देता है और स्कैल्प को शांत करता है.इसे लगाने के लिए तेल को थोड़ा गुनगुना करके स्कैल्प और बालों में मसाज करें और रातभर लगा रहने दें. सुबह माइल्ड शैंपू से धो लें.
अरंडी का तेल
कैस्टर ऑयल में रिकिनोलेइक एसिड और जरूरी फैटी एसिड भरपूर होते हैं. यह बालों की ग्रोथ को तेज करता है, जड़ों को मजबूत बनाता है और पतले होते बालों को रोकता है. कैस्टर ऑयल गाढ़ा होता है, इसलिए इसे नारियल या बादाम तेल में मिलाकर लगाएं. स्कैल्प पर मसाज करें और रातभर छोड़ दें.
आंवला तेल
आंवला तेल एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है. यह बालों को मजबूत करता है, समय से पहले सफेद होने से रोकता है और तेजी से ग्रोथ बढ़ाता है.
जैतून का तेल
ऑलिव ऑयल एंटीऑक्सिडेंट और फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो बालों को गहराई से कंडीशन करता है, दो-मुंहे बाल कम करता है और ग्रोथ बढ़ाता है. गर्म किया हुआ जैतून का तेल स्कैल्प में लगाएं और रातभर छोड़ दें. सुबह हल्के शैंपू से धो लें.
प्याज का तेल
प्याज के तेल में सल्फर होता है, जो कोलेजन बनाकर बालों की जड़ों को मजबूत करता है. इससे हेयर फॉल कम होता है और नए बाल उगने में मदद मिलती है.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.