सर्दियों में इम्यूनिटी, पाचन, दिल और स्किन चारों का ख्याल रखे एक ही फल! जानें अमरूद खाने के गजब के फायदे

Last Updated:

Health Benefits of Eating: सर्दियों का एक ऐसा फल, जिसे विंध्य के बाजारों में लोग हाथों-हाथ खरीद रहे हैं, जिसकी वजह भी लाजवाब है! ये इम्यूनिटी बढ़ाता है, पाचन सुधारता है, वजन कम करता है और दिल को रखता है फिट. डाइटिशियन बोली रोज का एक अमरूद आपकी आधी सर्दियों की दिक्कतें खत्म कर सकता है. चलिए जानते हैं ठंड में अमरूद खाने के फायदे…

सर्दियों के मौसम में विंध्य क्षेत्र के बाज़ार अमरूद की खुशबू से भर जाते हैं. यह फल न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन हैं बल्कि सेहत के लिहाज़ से भी बेहद फ़ायदेमंद माना जाता है. इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन सुधारने तक अमरूद हर उम्र के लोगों के लिए सर्दियों का एक प्राकृतिक टॉनिक बनकर उभरता है.

satna

अमरूद विटामिन सी का सबसे शक्तिशाली स्रोत माना जाता है जो सर्दियों में फैलने वाले वायरस और संक्रमणों से शरीर को बचाता है. डाइटिशियन ममता पांडे ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि रोज़ाना एक अमरूद खाने से सर्दी जुकाम का जोखिम काफी कम हो जाता है क्यूंकि इसकी एंटीऑक्सीडेंट क्षमता शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति को मजबूत करती है.

satna

सर्दियों में पाचन क्रिया सामान्य दिनों की तुलना में धीमी होती है ऐसे में अमरूद का फाइबर पेट को साफ रखने में बड़ी भूमिका निभाता है. यह कब्ज़ दूर करने, गैस रोकने और पेट फूलने की समस्या को कम करने में बेहद प्रभावी है. नियमित सेवन पाचन तंत्र को संतुलित बनाए रखता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

satna

<br />अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है और इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ती. मधुमेह के मरीजों के लिए इसे सुरक्षित और सहायक फल माना जाता है. यह भोजन के बाद ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करके ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है.

satna

अमरूद में मौजूद पोटैशियम और डाइटरी फाइबर हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है. नियमित सेवन से उच्च रक्तचाप नियंत्रित रहता है और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है.

satna

कम कैलोरी और उच्च फाइबर वाला अमरूद सर्दियों में वज़न बढ़ने की समस्या को रोकने में महत्वपूर्ण माना जाता है. यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है जिससे अनियंत्रित स्नैकिंग की आदत कम होती है. मेटाबॉलिज्म को सक्रिय रखकर यह प्राकृतिक तरीके से वज़न घटाने में सहायता करता है.

satna

उन्होंने कहा अमरूद विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और रतौंधी जैसी समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है. इसके साथ ही यह त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाकर उसे जवान, चमकदार और हेल्दी बनाए रखता है. सर्दियों में त्वचा की नमी और ग्लो बनाए रखने में इसका योगदान महत्वपूर्ण है.

satna

अमरूद में मौजूद मैग्नीशियम शरीर की नसों और मांसपेशियों को रिलैक्स करने में सहायक होता है. यह तनाव कम करने और मानसिक शांति बढ़ाने में कारगर माना जाता है. सर्दियों में जब अक्सर आलस और थकान महसूस होती है तो अमरूद तुरंत ऊर्जा देकर दिनभर ऐक्टिव रहने में मदद करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में इम्यूनिटी, पाचन, दिल और स्किन चारों का ख्याल रखेगा बस एक ही फल

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *