टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज में क्या है अंतर? एक्सपर्ट से जानिए लक्षण और बचाव का तरीका

Last Updated:

Diabetes in Youth: आजकल डायबिटीज का बढ़ता खतरा सभी उम्र के लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है. बच्चों में भी डायबिटीज देखने को मिल रही है, जबकि युवा और वयस्क टाइप 2 डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि गलत लाइफस्टाइल, मोटापा और शारीरिक गतिविधि की कमी इसे बढ़ाने में मुख्य कारण हैं.

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में डायबिटीज के मामले हर उम्र के लोगों में तेजी से बढ़ रहे हैं. बच्चों में भी शुगर की बीमारी देखने को मिल रही है. मधुमेह अब केवल बुजुर्गों की समस्या नहीं रही, बल्कि युवा और बच्चे भी इसके शिकार बन रहे हैं. आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि डायबिटीज दो प्रकार की होती है. टाइप 1 डायबिटीज छोटे बच्चों में देखी जाती है, जबकि टाइप 2 डायबिटीज युवाओं और वयस्कों में ज्यादा पाई जाती है. डॉ. अग्रवाल ने कहा कि टाइप 2 डायबिटीज अधिकतर अनहेल्दी फूड, मोटापा और शारीरिक मेहनत ना करने की वजह से हो रही है.

टाइप 1 डायबिटीज, बच्चों की बीमारी
डॉ. प्रभात अग्रवाल के अनुसार, टाइप 1 डायबिटीज छोटे बच्चों में होती है. यह 9-10 महीने से बड़े बच्चों और 17-18 साल से कम उम्र के बच्चों में पाई जाती है. टाइप 1 डायबिटीज इन्सुलिन की कमी के कारण होती है, इसलिए बच्चों को नियमित रूप से इन्सुलिन दी जाती है. उन्होंने बताया कि इस स्थिति में बच्चे का शरीर खुद इन्सुलिन नहीं बना पाता है, इसलिए चिकित्सकीय देखभाल बेहद जरूरी है.

लाइफस्टाइल बदलने से बढ़ा डायबिटीज का खतरा
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि बदलती लाइफस्टाइल भी डायबिटीज के बढ़ने का मुख्य कारण है. लोग अब शारीरिक मेहनत नहीं करते, जंक फूड और पैकेट फूड का सेवन बढ़ गया है और मोबाइल या लैपटॉप पर लंबे समय तक काम करना आम हो गया है. स्वस्थ रहने के लिए सुबह के समय जॉगिंग, रनिंग और योग करना बेहद जरूरी है. उन्होंने बताया कि अगर इंसान थोड़ा समय अपने शरीर को दे और नियमित व्यायाम करे, तो डायबिटीज के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

homelifestyle

टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज में क्या है अंतर? एक्सपर्ट से जानिए लक्षण और बचाव

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *