MP News: मध्य प्रदेश के रीवा में एक पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी के साथ बेडरूम का निजी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पति की इस हरकत से परेशान पत्नी मंगलवार को पुलिस थाना पहुंची। रीवा की महिला थाना प्रभारी कल्याणी पाल ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Publish Date: Tue, 09 Dec 2025 06:49:54 PM (IST)
Updated Date: Tue, 09 Dec 2025 06:49:54 PM (IST)
HighLights
- पति ने वायरल किया बेडरूम का निजी वीडियो
- दहेज की मांग पूरी न होने पर बनाया वीडियो
- परेशान होकर पत्नी ने पुलिस से की शिकायत
नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में एक पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी के साथ बेडरूम का निजी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पति की इस हरकत से परेशान पत्नी मंगलवार को पुलिस थाना पहुंची।
दहेज को लेकर वीडियो की वायरल
पुलिस के अनुसार पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी 10 मई 2025 को हुई थी। पति ने उसके स्वजन से दहेज में तीन लाख रुपये की मांग की थी। इसमें दो लाख रुपये दिए जा चुके हैं। जब वह पति के घर आई तो पति ने उसका विश्वास जीता और निजी पल के वीडियो बना लिए। इसी वीडियो के आधार पर वह दहेज की बची रकम के लिए दबाव बनाने लगा।
.