क्या आप भी रात में फूल जाता है पेट? तुरंत असर के लिए ये 4 आयुर्वेदिक उपाय देखें, अपच से जल्द मिल सकती राहत

Bloating And Indigestion Remedies: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल ने इंसान को क्या-क्या कष्ट नहीं दिए. चलते फिरते इंसान को बीमारियों का घर बना दिया है. कहने का मतलब, अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान कई समस्याओं को दावत देने जैसा है. ऐसे में कई लोगों में देर रात पेट में भारीपन, अपच, बार-बार डकार आना, छाती में जलन की समस्याएं देखने को मिल रही है. इसका समाधान आयुर्वेद के पास है. आयुर्वेद विशेषज्ञ बताते हैं कि शाम के बाद पाचन अग्नि धीमी पड़ जाती है, देर से खाना, तला-भुना भोजन, लंबे समय तक बैठे रहना, तनाव और देर रात तक मोबाइल चलाना ये सभी रात में पेट में गड़बड़ के प्रमुख कारण हैं. लेकिन आयुर्वेद बताता है कि घर में मौजूद दो-तीन चीजों का सेवन कर इन समस्याओं को खत्म कर सकते हैं. अब सवाल है कि आखिर रात में पेट फूलने या अपच होने पर क्या करें? आइए जानते हैं इस बारे में-

पेट फूलने और अपच की परेशानी दूर करने के उपाय

अजवाइन और नमक का गुनगुना पानी: आयुर्वेद में सबसे कारगर और तुरंत असर करने वाले उपाय सुझाए गए हैं. अजवाइन और नमक का गुनगुना पानी पीना, यह सबसे तेज राहत देने वाला घरेलू नुस्खा है. आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि रात का खाना खाने के लगभग 30 से 40 मिनट बाद 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चुटकी अजवाइन सेंधा या काला नमक मिलाकर धीरे-धीरे पिएं. अजवाइन में मौजूद थायमॉल गैस को बाहर निकालता है और पेट की सूजन कम करता है. इससे नींद भी गहरी और आरामदायक आती है.

हल्दी-अदरक का गर्म पानी: दूसरा उपाय है हल्दी-अदरक का गर्म पानी. यह प्राकृतिक एंटी-इन्फ्लेमेटरी ड्रिंक है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें रात में सीने में जलन या एसिडिटी होती है. सोने से 40 या 50 मिनट पहले 1 कप गरम पानी में आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच ताजा अदरक का रस या कद्दूकस किया हुआ अदरक 1 चम्मच शहद (स्वाद के लिए) मिलाकर धीरे-धीरे पिएं. हल्दी सूजन कम करती है, अदरक पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है और गुनगुना पानी पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है.

ऐसी रखें दिनचर्या: दिनचर्या में बदलाव भी जरूरी हैं क्योंकि कई समस्याओं की वजह अनियमित दिनचर्या होती है. रात का खाना हल्का और जल्दी यानी शाम 7-8 बजे तक ले लेना चाहिए. देर रात दही, फ्रिज का ठंडा खाना न खाएं. खाने के तुरंत बाद लेटें नहीं, सोने से 1 घंटा पहले मोबाइल बंद कर दें. दिन में कम से कम 20-30 मिनट टहलें. दिनभर थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी पीना लाभदायी होता है.

इन उपायों से भी मिलेगी राहत: आयुर्वेद के अनुसार, वात दोष और कमजोर जठराग्नि के कारण ये समस्याएं पैदा होती हैं. अजवाइन, हल्दी और अदरक जैसे घरेलू मसाले वात को शांत कर पाचन तंत्र को संतुलित करते हैं. ये दोनों उपाय पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन ये नुस्खा अपनाने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह जरूर लें.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *