टेक जगत के दो दिग्गजों गूगल के CEO सुंदर पिचई और टेस्ला-स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क के बीच एक अनोखा ‘कनेक्शन’ फिर से सामने आया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एलन मस्क ने सुंदर पिचई के एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘इंटरेस्टिंग!’. यह वीडियो पिचई के हालिया इंटरव्यू का है, जिसमें वे ‘स्पेस में डेटा सेंटर’ बनाने की बात कर रहे हैं. मस्क का यह कमेंट टेक वर्ल्ड में वायरल हो गया है, जहां लोग इसे एक ‘फनी मोमेंट’ बता रहे हैं.
दरअसल, पिचई की यह बात मस्क के स्पेसएक्स मिशन से इतनी मिलती-जुलती है कि मस्क की ‘बांछें खिल गईं’ और उन्होंने इसे ‘बड़ा मजेदार’ बताते हुए शेयर किया. क्या यह स्पेस रेस का नया ट्विस्ट है, या बस दो दिग्गजों के बीच हल्का-फुल्का तंज? आइए, इस वायरल पोस्ट की पूरी कहानी जानते हैं.
पिचई का ‘स्पेस डेटा सेंटर’ वाला ‘मंत्र’
गूगल के CEO सुंदर पिचई पिछले कुछ हफ्तों से हर इंटरव्यू में एक ही टॉपिक पर बोल रहे हैं. स्पेस में डेटा सेंटर बनाना. एक्स पर शेयर किए गए इस नए वीडियो में भी पिचई के कई इंटरव्यू के क्लिप्स जोड़े गए हैं. वीडियो में पिचई कहते नजर आ रहे हैं, ‘डेटा सेंटर स्पेस में बनेंगे… यह भविष्य है… क्लाउड कंप्यूटिंग को नई ऊंचाई मिलेगी.’
दरअसल गूगल लंबे समय से एक सीक्रेट प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है, जिसका आंतरिक नाम ‘प्रोजेक्ट सनकैचर’ रखा गया है. इस परियोजना का लक्ष्य है मशीन लर्निंग को अंतरिक्ष में बड़े स्तर पर स्थापित करना. इस चौंकाने वाली योजना का खुलासा खुद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने अमेरिकी न्यूज चैनल फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में किया था. पिचाई ने बताया कि गूगल का मकसद अंतरिक्ष में सूरज की ऊर्जा से संचालित डेटा सेंटर स्थापित करना है और इसकी पहली शुरुआत साल 2027 में होगी.
सुंदर पिचई ने ऐसा क्या कहा कि एलन मस्क की बांछें खिल गई, बोले- बड़ा मजेदार
Last Updated:
गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने एक इंटरव्यू में स्पेस में डेटा सेंटर बनाने की योजना का खुलासा किया. एलन मस्क ने X पर इस वीडियो को शेयर कर ‘इंटरेस्टिंग’ लिखा है. जानें प्रोजेक्ट सनकैचर, अंतरिक्ष में क्लाउड कंप्यूटिंग और सौर ऊर्जा से चलने वाले डेटा सेंटर के बारे में.
ख़बरें फटाफट

.