इंदौर के टॉप 5 मॉल्स, डेटिंग, क्लबिंग, विंडो शॉपिंग, गेमिंग के लिए ये परफेक्ट, एक तो 19 एकड़ में बना

Last Updated:

Indore Top 5 Best Shopping Malls: इंदौर के फीनिक्स सिटाडेल, नेक्सय ट्रेजर आइलैंड, C21, मल्हार मेगा और सेंट्रल मॉल्स शॉपिंग, फूड, गेमिंग और मूवी के लिए युवाओं की पहली पसंद बन गए हैं. जानें इन मॉल्स की खासियत…

जब भी दोस्तों से मिलना हो, फैमिली के साथ वीकेंड एंजॉय करना हो या फिर बस थोड़ी विंडो शॉपिंग करनी हो तो हर चीज के लिए परफेक्ट जगह है मॉल्स. आज मॉल हमारी लाइफ का हिस्सा बन गए हैं, न केवल घूमने के लिए यह अच्छा विकल्प हैं, बल्कि आपको दुनिया भर के ब्रांड्स भी मिल जाते हैं. साथ ही पिक्चर के लिए भी मॉल का रुख करना आसान है.

india malls

इंदौर अब एक ऐसा शहर बन चुका है, जहां आपको मेट्रोपोलिटन सिटी जैसी सारी सुविधाएं मिल जाती हैं. ठीक वैसे ही यहां विश्व स्तरीय मॉल्स भी हैं. लेटेस्ट फैशन से लेकर, सबसे शानदार खाने तक टेंशन-फ्री हैंगआउट करना हो, क्लबिंग, डेटिंग या फिर यूं ही एक्सप्लोर करना हो इंदौर के ये 5 मॉल्स आपको बिल्कुल निराश नहीं करेंगे.

mall in indore

फीनिक्स सिटाडेल मॉल इंदौर ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य भारत का सबसे बड़ा और आधुनिक सुविधाओं से‌ लैस मॉल है. बाईपास पर स्थित इस मॉल की विशालता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह 19 एकड़ में फैला है. इसकी बनावट और डिज़ाइन बिल्कुल इटैलियन थीम पर बेस्ड है. अंदर से यह किसी 5 स्टार होटल जैसा फील देता है. यहां आपको कई इंटरनेशनल और लग्जरी ब्रांड्स मिलेंगे जैसे ज़ारा, अरमानी मिलेंगे जो इंदौर में पहली बार आए हैं. इसके फूड कोर्ट में करीब 75 आउटलेट्स हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

indore malls

इंदौर के केंद्र में MG रोड पर स्थित नेक्सय ट्रेजर आइलैंड (TI) मॉल सबसे पुराना और लोगों का पसंदीदा मॉल है. पुराना होने से लोगों का इमोशनल टच भी है. यहां मौजूद स्केरी/हॉरर हाउस का युवाओं के बीच अलग ही क्रेज था. हालांकि, यह बंद हो चुका है. लेकिन TI का गेमिंग ज़ोन अब भी वर्ल्ड क्लास है. कार रेसिंग से लेकर स्टीम्यूलेटर तक एक से एक गेम्स मौजूद हैं. वहीं, यहां पीवीआर सिनेमाज है, जिस वजह से मूवी के लिए यह सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन रहता है.

mall

विजय नगर इलाके में एबी रोड पर बना C21 मॉल हमेशा लोगों से भरा रहता है. कैजुअल वॉक इन और घूमने के लिए युवाओं के बीच मॉल्स के लिए यह पहला विकल्प है. अगर आप विंडो शॉपिंग करना चाहते हैं तो C21 मॉल में कपड़े, एक्सेसरीज, जूते, घर का सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, सब कुछ एक ही छत के नीचे मिल जाता है. यहां मैक्स, पैंटालून्स, प्यूमा, एडिडास जैसे बड़े ब्रांड्स और साथ ही कई किफायती स्टोर्स भी हैं. यहां घरेलू शॉपिंग के लिए Dmart जैसा सुपर मार्ट भी मौजूद है.

Indore malls

अगर आप‌‌ किसी ऐसे मॉल की तलाश में हैं, जहां का एंबिएंस अच्छा हो और शांत वातावरण हो तो विजयनगर में स्कीम नंबर 54 में स्थित मल्हार मेगा मॉल एक उपयुक्त जगह. बाकी मॉल्स की तरह यहां भी मल्टीप्लेक्स और एक बढ़िया फूड कोर्ट है इस मॉल में आपको ज्यादा भीड़ नहीं मिलेगी. यहां की लाइटिंग और एम्बियंस बहुत अच्छा है, जो शॉपिंग के एक्सपीरियंस को और भी मजेदार बना देता है.

mall in indore

इंदौर के बीच में R&T मार्ग पर स्थित सेंट्रल मॉल ट्रेंडी क्लोदिंग और किफायती रेंज के लिए जाना जाता है. यहां बड़े-बड़े ब्रांड्स के कई फ्लोर्स हैं. जहां आप घंटों शॉपिंग कर सकते हैं. साथ ही एक बड़ा INOX मल्टीप्लेक्स है जहां लेटेस्ट मूवीज लगाई जाती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यहां पहुंचना बहुत आसान है और यहां का फूड कोर्ट भी काफी बड़ा है. वैसे तो यह इंदौर के पुराने मॉल्स में से एक है, लेकिन कुछ ही सालों पहले इसका रिनोवेशन कर इसे न्यू लूक दिया गया है, जिससे यह जेन Z के बीच एक बार फिर काफी पापुलर हो गया है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

इंदौर टॉप 5 मॉल्स: डेटिंग, क्लबिंग, विंडो शॉपिंग, गेमिंग के लिए ये परफेक्ट

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *