ठंड में कुत्तों पर जानलेवा वायरस का अटैक, पार्वो से बचाव के टिप्स

Last Updated:

Sidhi News: कुत्ते पार्वो वायरस से संक्रमित होने के बाद खाना-पीना छोड़ देते हैं. उन्हें बार-बार उल्टी होती है. उन्हें दस्त शुरू हो जाते हैं. दस्त में खून आना वायरस की पहचान है. इससे इन्फेक्टेड डॉग दो से तीन दिनों में बहुत कमजोर हो जाता है.

सीधी. सर्दियों का मौसम इंसानों के साथ-साथ कुत्तों के लिए भी चुनौती भरा होता है. ठंडी हवाओं और गिरते तापमान से उन्हें बीमारियां घेर सकती हैं. नवंबर से लेकर मार्च के महीने तक कुत्तों में पार्वो वायरस सबसे एक्टिव रहता है. इसकी चपेट में आने से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है. साथ ही जानवरों का पाचन तंत्र भी बिगड़ जाता है, जिस कारण से कुत्तों की जान भी चली जाती है. पार्वो वायरस से जानवर को कैसे बचाएं, इस बारे में सीधी के जिला पशु चिकित्सालय के डॉ सलिल कुमार पाठक ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि सर्दी के मौसम में पार्वो वायरस सबसे अधिक एक्टिव रहता है. यह तेजी से एक कुत्ते से दूसरे कुत्ते में फैलता है, जिस कारण से इसे कंट्रोल कर पाने में काफी समस्या आती है. संक्रमित कुत्ते से दूसरे कुत्ते के संपर्क में आते ही यह वायरस फैल जाता है.

उन्होंने बताया कि यह वायरस संक्रमित कुत्ते के मल, उनके भोजन या उनके संपर्क में आने से फैलता है. कुत्ते इससे संक्रमित होने के बाद खाना-पीना छोड़ देते हैं. वे बार-बार उल्टी करते हैं. उन्हें दस्त होना शुरू हो जाते हैं. दस्त में खून आना इसकी पहचान है. इससे संक्रमित कुत्ता केवल दो से तीन दिनों में बेहद कमजोर हो जाता है, इसलिए लक्षण दिखने के तुरंत वेटरनरी अस्पताल में संपर्क करना चाहिए. इस वायरस से बचने के लिए कुत्तों को साफ जगह पर टहलाएं. उन्हें पार्वो के बचाव की वैक्सीन जरूर लगवाएं.

वैक्सीन के बाद रखें इन बातों का ध्यान
डॉ सलिल कुमार पाठक ने आगे बताया कि 7 इन 1 वैक्सीन की पहली डोज 42 दिन में दी जानी चाहिए. उसके 21 से 28 दिन के बाद एक बूस्टर डोज कुत्ते को दी जाती है. इसके बाद फिर हर साल एक बार 7 इन 1 वैक्सीन का टीका लगाया जाए, तो कुत्ता सुरक्षित रहेगा. कुत्ते का टीकाकरण कराने के बाद भी एहतियात बरतने की जरूरत है. इस मौसम में अपने पालतू कुत्ते को आवारा कुत्तों से दूर रखना चाहिए क्योंकि उन कुत्तों को वैक्सीन नहीं लगी होती है. ऐसे में उनसे वायरस आपके कुत्ते को अपनी चपेट में ले सकता है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homelifestyle

ठंड में कुत्तों पर जानलेवा वायरस का अटैक, पार्वो से बचाव के टिप्स

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *