मिलेट्स वाला बर्गर… मैकडॉनल्ड्स के देसी इनोवेशन, हेल्दी बन से खुश हुए लोग, घर पर बनाने के लिए जानें रेसिपी

Last Updated:

मैकडॉनल्ड्स इंडिया का मल्टी-मिलेट बर्गर बन हेल्दी फास्ट फूड की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. इसमें बाजरा, रागी, ज्वार, कोदो और प्रोसो जैसे 5 देसी अनाज शामिल किए गए हैं, जिससे ग्राहकों को ज्यादा पौष्टिक विकल्प मिलते हैं.

मिलेट्स आज भारत में एक बड़े ट्रेंड की तरह उभर रहे हैं. ये अनाज अब सिर्फ ग्रामीण रसोई तक सीमित नहीं रहे, बल्कि शहरी डाइट, पैकेज्ड फूड और ग्लोबल फास्ट-फूड चेन तक में अपनी जगह बना चुके हैं. इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है मैकडॉनल्ड्स इंडिया का मल्टी-मिलेट बर्गर बन, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था. इस इनोवेशन से यह साबित हो गया कि भारतीय मिलेट्स अब मेनस्ट्रीम फास्ट फूड कल्चर का हिस्सा बन रहे हैं. मल्टी-मिलेट बन की खास बात यह है कि ग्राहक किसी भी बर्गर को बाजरा, रागी, ज्वार, कोदो और प्रोसो- इन पांच पौष्टिक भारतीय मिलेट्स से बने हेल्दी बन के साथ कस्टमाइज कर सकते हैं. यानी स्वाद वही, लेकिन न्यूट्रिशन कई गुना ज्यादा.

यह इनोवेशन भारतीय सोच पर आधारित है, जहां हेल्दी और देसी सामग्री को मॉडर्न फूड में शामिल करने का चलन लगातार बढ़ रहा है. CFTRI मैसूरु के वैज्ञानिकों ने मिलकर इस मल्टी-मिलेट बन को इंडिजिनस टेक्नोलॉजी से डेवलप किया. डॉ सिंह ने बताया कि इस तरह के उत्पाद किसानों को सपोर्ट करते हैं, देशी अनाजों को प्रमोट करते हैं और भारतीय फूड टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाते हैं. मैकडॉनल्ड्स इंडिया का यह कदम दर्शाता है कि भारतीय इनोवेशन अब ग्लोबल ब्रांड्स के मेन्यू को भी प्रभावित कर रहा है. इससे न सिर्फ हेल्दी ऑप्शंस बढ़े हैं, बल्कि मिलेट्स को एक नई पहचान भी मिली है.

View this post on Instagram

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *