मक्के की रोटी फटती है? अपनाएं ये सरल टिप्स और बनाएं बिल्कुल स्मूथ रोटी

Last Updated:

सर्दियों में मक्के की रोटी और सरसों का साग का स्वाद खास होता है. मक्के का आटा गेहूं जैसा आसानी से नहीं बंधता, इसलिए रोटी अक्सर फट जाती है. सही नमी बनाए रखना, हल्का दबाव देना, घी वाली लोई तैयार करना और बेकिंग पेपर के आसान तरीकों का पालन करके रोटी बिना टूटे और बिल्कुल स्मूथ बनाई जा सकती है.

सर्दियों में मक्के की रोटी और सरसों का साग हर घर में जरूर बनता है. इसका स्वाद इतना खास होता है कि लोग बार-बार इसे खाने का आनंद लेते हैं. बस रोटी बनाते समय थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ती है, ताकि रोटी टूटे नहीं और पूरी तरह से तैयार हो.

Local18

मक्के का आटा गेहूं की तरह आसानी से नहीं बंधता, इसलिए रोटी जल्दी फट जाती है. अगर आटा थोड़ा सूखा हो या रोटी बेलते समय दबाव सही न पड़े, तो रोटी टूटने लगती है. इसलिए सही नमी बनाए रखना और सावधानी से बेलना बहुत जरूरी है.

Local18

सबसे पहले पानी को गर्म करें और उसमें थोड़ा नमक डालें. फिर धीरे-धीरे मक्के का आटा मिलाते जाएं. जब आटा पानी को अच्छी तरह सोख ले, तब गैस बंद कर दें. थोड़ी देर ठंडा होने पर इसे अच्छी तरह गूंदकर ढक दें, ताकि आटा नरम रहे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Local18

रोटी बनाने से पहले आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन पर थोड़ा घी लगाएं. इससे लोई मुलायम रहती है और बेलने में आसानी होती है. चाहें तो चकले पर भी हल्का घी लगाएं, जिससे रोटी बिल्कुल स्मूथ बनेगी.

Local18

अगर आप चकले और बेलन से रोटी बनाते हैं, तो आटे की लोई को हल्के हाथों से गोल करें. ज्यादा दबाव डालने पर रोटी फट सकती है. धीरे-धीरे बेलने से रोटी सही आकार में बनती है और तवे पर आसानी से चढ़ जाती है.

Local18

अगर आप हाथ से रोटी बनाना पसंद करते हैं, तो थोड़ी मोटी लोई लें. हाथ पर थोड़ा घी लगाएं और धीरे-धीरे थपथपाते हुए रोटी फैलाएं. इस तरीके से रोटी मजबूत रहती है और तवे पर रखने पर टूटती नहीं है.

Local18

यदि रोटी बेलते समय बार-बार टूट रही हो, तो बेकिंग पेपर बहुत काम आता है. पेपर पर घी लगाएं, लोई रखें और हल्के हाथ से बेलें. फिर पेपर पलटकर रोटी को तवे पर डाल दें. इससे रोटी बिना टूटे तैयार हो जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

मक्के की रोटी फटती है? अपनाएं ये सरल टिप्स और बनाएं बिल्कुल स्मूथ रोटी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *