दस दिन में हेयर फॉल कम, 3 हफ्ते में घने और शाइनी बाल, यह घरेलू हेयर स्प्रे बदल देगा आपके बालों का नूर!

Last Updated:

क्या आप भी बालों का झड़ना, सफेद बाल और पतले बालों की परेशानी झेल रहे हैं. अमलतास की फली से बना यह आयुर्वेदिक हेयर स्प्रे आपके बालों को जड़ से मजबूत, घना और काला बनाता है. पूरी तरह प्राकृतिक, केमिकल-फ्री और असरदार, यह घरेलू नुस्खा अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.

अमलतास की फली को तो सभी लोग जानते हैं, लेकिन इसे उपयोग में कैसे लाया जाए, यह अधिकतर लोग नहीं जानते, इसलिए इसका उपयोग बहुत कम लोग करते हैं। लेकिन इसे इस्तेमाल करने की एक बहुत आसान विधि है. सबसे पहले, अमलतास की फली को तोड़कर उसके अंदर से गुदा और बीज निकाल लें। अब एक बर्तन में अमलतास का पल्प, मेथी, कलौंजी और चाय की पत्तियाँ डालकर अच्छी तरह मिक्स करना है.

अमलतास की फली

इस मिश्रण को रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें, अगले दिन इसे गैस पर रखें और अच्छे से उबालें, जब तक कि पानी काला-भूरा और गाढ़ा न हो जाए. अब इसे पूरी तरह ठंडा होने पर छान लें. छाने हुए पानी को स्प्रे बोतल में भरकर हेयर स्प्रे की तरह पूरे स्कैल्प और बालों में छिड़कें. स्प्रे करने के 20 मिनट बाद हल्के शैम्पू से बाल धो लें. इस तरह नियमित रूप से उपयोग करने पर परिणाम अपने आप दिखने लगेंगे.

अमलतास की फली

हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर रामनिवास शर्मा ने बताया कि अमलतास स्कैल्प को साफ करता है और डेड स्किन को हटाता है, जिससे बालों की जड़ें खुल जाती हैं और बालों का झड़ना कम होता है. जब इसमें मेथी मिलाई जाती है, तो मेथी में प्रोटीन और निकोटिनिक ऐसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हेयर फॉल रोकने के लिए एक मास्टर इंग्रीडिएंट का काम करते हैं और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इसके साथ ही कलौंजी बालों को घना और काला बनाने में मदद करती है और सफेद बालों पर इसका खास असर होता है. इसमें चाय की पत्तियां इसलिए डाली जाती हैं क्योंकि इनमें मौजूद टैनिन्स बालों को प्राकृतिक काला टिंज देने के साथ-साथ उनकी शाइन भी बढ़ाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अमलतास की फली

अगर इसे हफ्ते में 2 से 3 बार लगाया जाए, तो 10 से 12 दिनों में हेयर फॉल कम होना शुरू हो जाएगा. 3 से 4 हफ्तों के नियमित उपयोग से बाल मजबूत और शाइनी दिखाई देने लगेंगे. लगातार इस्तेमाल करने पर सफेद बालों में भी फर्क दिखाई देने लगेगा। यह केवल एक आम फली नहीं है, बल्कि आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर फली है. अमलतास की फली से बना यह घरेलू हेयर स्प्रे आजकल ट्रेंड में है और इसकी लोकप्रियता की वजह बिल्कुल जायज़ है. प्राकृतिक, सस्ता और असरदार यह नुस्खा आपके बालों को जड़ से मजबूत करता है, उन्हें काला बनाता है और स्कैल्प की सेहत को भी सुधारता है. जो लोग केमिकल-फ्री, आयुर्वेदिक और देसी हेयर केयर पसंद करते हैं, उनके लिए यह एक परफेक्ट उपाय है.

homerajasthan

इस फली से बना हेयर टॉनिक आपके बालों को बनाएगा काला और मजबूत, जानिए क्या है ये

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *