मानसिक उत्पीड़न या हादसा? छात्रा की मौत ने उठाए कई सवाल, 5 दोस्तों पर मामला दर्ज

Last Updated:

Bhind News: एमपी के भिंड जिले में कॉलेज छात्रा ज्योति केन की संदिग्ध मौत हो गई है. पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच दोस्तों के खिलाफ FIR दर्ज की है.

रवि रमन त्रिपाठी,

Bhind Crime News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक 20 साल की कॉलेज छात्रा ज्योति केन की मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. 2 दिसंबर 2025 को चंबल नदी के किनारे रेत पर उनका शव मिला था. ज्योति उस दिन सुबह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थीं, लेकिन कॉलेज नहीं पहुंचीं और शाम तक उनका शव नदी किनारे मिल गया.

ज्योति के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी को उसके कुछ दोस्त लंबे समय से परेशान कर रहे थे. वे उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित करते थे, धमकियां देते थे और ब्लैकमेल करते थे. परिजनों ने आरोप लगाया कि इन्हीं दोस्तों की वजह से ज्योति ने अपनी जान दे दी या फिर उसकी हत्या की गई. सबसे अहम बात यह है कि मरने से कुछ देर पहले ज्योति ने अपने भाई के व्हाट्सएप पर एक मैसेज भेजा था. उस मैसेज में लिखा था कि मेरा जीना हराम कर दिया है, मैं अब जी नहीं सकती, मुझे मजबूर किया जा रहा है.

पुलिस ने दर्ज की शिकायत
यह मैसेज पढ़कर परिवार सकते में आ गया। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत की और ज्योति के उन पांच दोस्तों के नाम बताए जिनपर उन्हें शक था. परिजनों के साथ भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता भी सक्रिय हो गए. उन्होंने भिंड से दिल्ली तक प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दिया. उनका कहना था कि यह साफ-साफ हत्या का मामला है और दोषियों को फांसी दी जाए.

परिजनों की शिकायत और ज्योति के भाई को आए आखिरी मैसेज के आधार पर फूप थाना पुलिस ने आखिरकार पांच दोस्तों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. इन पांचों लड़कों पर आत्महत्या के लिए उकसाने, मानसिक प्रताड़ना देने और आपराधिक धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. हालांकि, अभी पुलिस यह साफ नहीं कह रही कि यह हत्या है या आत्महत्या. पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है, इसलिए पुलिस दोनों ही संभावनाओं की गहराई से जांच कर रही है. आरोपियों से पूछताछ शुरू हो गई है और उनके फोन भी जब्त कर लिए गए हैं.

ज्योति के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे बार-बार यही कह रहे हैं कि उनकी बेटी बहुत होशियार और खुशमिजाज थी, वह कभी आत्महत्या नहीं कर सकती थी. उनका दावा है कि दोस्तों ने मिलकर उसे इतना तंग किया कि वह सह नहीं पाई. फिलहाल, पूरा भिंड इस मामले पर चर्चा कर रहा है. लोग न्याय की मांग कर रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही सच सामने आएगा कि आखिर ज्योति के साथ हुआ क्या था.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

मानसिक उत्पीड़न या हादसा? छात्रा की मौत ने उठाए कई सवाल

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *